चढ़ते बाजार में रॉकेट बना ये शेयर! 14% की आई बंपर रैली, मिले अरबों रुपये के ऑर्डर, भाव ₹100 से कम

कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पिछले 5 साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 514.76 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 4.76 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 1.24 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है और पिछले एक साल में शेयर करीब 21.9 प्रतिशत कमजोर हुआ है.

मिले करोड़ों के ऑर्डर, शेयर भाव ₹100 से कम Image Credit: Canva

मंगलवार को भारतीय बाजार में शानदार रैली देखने को मिली. इस तेजी में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Univastu India Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. तेजी ऐसी आई कि यह करीब 14.63 प्रतिशत तक चढ़कर 70.90 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. कंपनी के शेयर का 52-वीक हाई 106.67 रुपये है, जबकि 52 हफ्ते का निचला स्तर 59.85 रुपये है. पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

पुणे मेट्रो प्रोजेक्ट मिला

कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके जॉइंट वेंचर T & T Univastu JV को Maharashtra Metro Rail Corporation Ltd की ओर से करीब 229,97,94,008 रुपये का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस रकम में 18 प्रतिशत जीएसटी भी शामिल है. यह प्रोजेक्ट Pune Metro Rail Project से जुड़ा हुआ है और इसमें कई डिजाइन और कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम शामिल हैं.

जॉइंट वेंचर में हिस्सेदारी

यह प्रोजेक्ट T & T Infra Ltd और Univastu India Ltd के जॉइंट वेंचर के जरिए पूरा किया जाएगा. इस जॉइंट वेंचर में T & T Infra Ltd की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत है, जिसकी वैल्यू करीब 149.49 करोड़ रुपये है. वहीं Univastu India Ltd की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत है, जिसकी वैल्यू लगभग 80.49 करोड़ रुपये है. कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को टेंडर डॉक्यूमेंट के अनुसार 27 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा. इस नए ऑर्डर से कंपनी की मेट्रो और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में मौजूदगी और मजबूत होगी.

शेयर का प्रदर्शन

कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पिछले 5 साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 514.76 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 4.76 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 1.24 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है और पिछले एक साल में शेयर करीब 21.9 प्रतिशत कमजोर हुआ है.

इसे भी पढ़ें- कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, HPCL-BPCL जैसे दिग्गज स्टॉक्स पर UBS का बड़ा अलर्ट! क्या टूटेंगे शेयर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Nifty Outlook 11 March: चार्ट पर बना हैंगिंग मैन पैटर्न, बाजार अभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे, क्या हो आगे की रणनीति

भारत में गैस संकट से इन 30 शेयरों पर पड़ सकता है सबसे अधिक असर, फर्टिलाइजर से लेकर रेस्टोरेंट स्टॉक्स तक हैं शामिल

ब्रोकरेज ने इस सीमेंट शेयर को खरीदने की दी सलाह, इस वजहों से आएगी तेजी! जान लें कहां तक जा सकता है स्टॉक

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 639 अंक उछला, निफ्टी 24200 के ऊपर, दौड़े आटो शेयर, निवेशकों ने कमाए ₹7 लाख करोड़

ब्रह्मोस मिसाइल डील से बढ़ सकती है डिफेंस कंपनियों की कमाई, HAL और Paras Defence समेत इन शेयरों पर रखें नजर

ब्रोकर ने वसूल लिया है ज्यादा STT तो ब्याज समेत करना होगा जमा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बड़ा आदेश, सरकार को होगा फायदा