डीमर्जर बना वरदान! 16 दिन में 94% चढ़ा स्टॉक, एक्सचेंज के सवाल पर कंपनी ने दी सफाई, जानें पूरा मामला?
Vedanta के डीमर्जर के बाद बनी चार कंपनियों Vedanta Power, Vedanta Aluminium, Vedanta Oil and Gas और Vedanta Iron and Steel ने 30 जून को अपना अनिवार्य 10 दिन का ट्रेड-टू-ट्रेड (T2T) पीरियड पूरा कर लिया. इसके बाद ये शेयर सामान्य ट्रेडिंग श्रेणी में आ गए. इन चारों कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग 15 जून 2026 को Vedanta Ltd के डीमर्जर के बाद हुई थी.

Vedanta Iron and Steel के शेयरों में लगातार शानदार तेजी देखने को मिल रही है. इस तेजी के बाद यह शेयर लगातार निवेशकों के रडार पर है. बुधवार को कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 38.78 रुपये पर पहुंच गया. 15 जून को 20 रुपये के भाव पर लिस्ट होने के बाद से शेयर करीब 94 प्रतिशत चढ़ चुका है. यानी ये तेजी महज 16 दिन में देखने को मिली है.
10 दिन का T2T पीरियड हुआ पूरा
Vedanta के डीमर्जर के बाद बनी चार कंपनियों Vedanta Power, Vedanta Aluminium, Vedanta Oil and Gas और Vedanta Iron and Steel ने 30 जून को अपना अनिवार्य 10 दिन का ट्रेड-टू-ट्रेड (T2T) पीरियड पूरा कर लिया. इसके बाद ये शेयर सामान्य ट्रेडिंग श्रेणी में आ गए. इन चारों कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग 15 जून 2026 को Vedanta Ltd के डीमर्जर के बाद हुई थी.
शेयर में तेज उछाल पर BSE ने मांगी सफाई
शेयर में लगातार आ रही तेजी को देखते हुए बीएसई ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा. एक्सचेंज ने पूछा कि क्या शेयर की कीमत में आई इस असामान्य तेजी के पीछे कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी है, जिसे निवेशकों के साथ साझा किया जाना चाहिए.
कंपनी ने क्या जवाब दिया?
Vedanta Iron and Steel ने बीएसई को दिए जवाब में कहा कि उसने SEBI (LODR) नियमों के तहत जरूरी सभी जानकारियां समय-समय पर शेयर बाजार को उपलब्ध कराई हैं. कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसके पास ऐसी कोई महत्वपूर्ण जानकारी, घटना या घोषणा नहीं है, जिसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया हो. साथ ही कंपनी ने कहा कि उसे अपने शेयर में आई इस तेज तेजी की कोई विशेष वजह भी मालूम नहीं है.
कंपनी का कारोबार
Vedanta Iron and Steel Ltd. (VISL) एक आयरन एंड स्टील कंपनी है. इसके कारोबार में लौह अयस्क की खोज, खनन, प्रोसेसिंग और स्टील निर्माण शामिल हैं. कंपनी के तहत Sesa Iron Ore, ESL Steel Ltd. और Western Cluster Ltd. जैसे कारोबार आते हैं. कंपनी भारत और अफ्रीका में काम करती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में स्टील, वायर रॉड, टीएमटी बार, पिग आयरन, डक्टाइल आयरन पाइप, फेरो सिलिकॉन, सीमेंट और मेटलर्जिकल कोक शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- इस ऑटो शेयर ने मचाया धमाल! रॉकेट बने शेयर, विजय केडिया को हुआ ₹ 86363635 का मुनाफा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.