Vedanta Iron & Steel में लगातार 11वें दिन अपर सर्किट, लिस्टिंग के बाद 70% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक

Vedanta Iron & Steel की लिस्टिंग 15 जून 2026 को NSE और BSE पर Vedanta Group के डीमर्जर के बाद हुई थी. कंपनी का शेयर 20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था, जिसके साथ इसका मार्केट कैप करीब 7,821 करोड़ रुपये था. लगातार तेजी के चलते अब कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 13,941 करोड़ रुपये पहुंच गया है, यानी लिस्टिंग के बाद कंपनी की वैल्यू लगभग दोगुनी हो चुकी है.

इस शेयर में रोज लग रहा अपर सर्किट. Image Credit: Canva

Vedanta Group की डीमर्जर के बाद हाल ही में लिस्ट हुई Vedanta Iron & Steel के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 35.65 रुपये पर पहुंच गया. इसके साथ ही शेयर ने लगातार 11वें कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की. लिस्टिंग के बाद से अब तक यह शेयर 70 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है.

लिस्टिंग के बाद मार्केट कैप लगभग दोगुना

Vedanta Iron & Steel की लिस्टिंग 15 जून 2026 को NSE और BSE पर Vedanta Group के डीमर्जर के बाद हुई थी. कंपनी का शेयर 20 रुपये पर लिस्ट हुआ था, जिसके साथ इसका मार्केट कैप करीब 7,821 करोड़ रुपये था. लगातार तेजी के चलते अब कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 13,941 करोड़ रुपये पहुंच गया है, यानी लिस्टिंग के बाद कंपनी की वैल्यू लगभग दोगुनी हो चुकी है.

कंपनी का फोकस इंटीग्रेटेड स्टील बिजनेस पर

Vedanta Iron & Steel ने खुद को संसाधन-आधारित इंटीग्रेटेड स्टील कंपनी बनाने का लक्ष्य रखा है. कंपनी के पास करीब 4 अरब टन लौह अयस्क (Iron Ore) के भंडार और संसाधन हैं, जो 50 साल से ज्यादा समय तक कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं. कंपनी आने वाले समय में फेरो सिलिकॉन, डक्टाइल आयरन पाइप, वायर रॉड और टीएमटी बार जैसे उत्पादों की क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. इसका उद्देश्य आयरन ओर से लेकर तैयार स्टील उत्पाद तक पूरी वैल्यू चेन में मजबूत मौजूदगी बनाना है.

भारत और अफ्रीका में फैला कारोबार

Vedanta Iron & Steel का कारोबार भारत और अफ्रीका में फैला हुआ है. कंपनी आयरन ओर की खोज, खनन और प्रोसेसिंग के साथ-साथ स्टील, वायर रॉड, टीएमटी बार, पिग आयरन, डक्टाइल आयरन पाइप, फेरो सिलिकॉन, सीमेंट और मेटलर्जिकल कोक जैसे उत्पादों का निर्माण करती है.

इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट, मिला करोड़ों का इंटरनेशनल ऑर्डर, 52-वीक लो से नॉनस्टॉप भाग रहे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.