अभी और भागेंगे शेयर Cochin Shipyard के शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, ब्रेकआउट के बाद इतना जाएगा भाव
शुक्रवार को Cochin Shipyard का शेयर करीब 0.9 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,798.4 रुपये पर कारोबार करता दिखा. हालांकि पिछले एक हफ्ते में शेयर 3.75 फीसदी चढ़ा है. वहीं पिछले 1 महीनों में इसमें 26 फीसदी और एक साल में 23.38 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 47,312 करोड़ रुपये है.

डिफेंस और शिपबिल्डिंग सेक्टर की सरकारी कंपनी Cochin Shipyard पर ब्रोकरेज फर्म Ventura ने बुलिश राय दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर में हालिया टेक्निकल ब्रेकआउट के बाद आगे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. Ventura के मुताबिक Cochin Shipyard के शेयर में पहली बड़ी तेजी फरवरी 2025 में 1,180.20 रुपये के स्तर से शुरू हुई थी. इसके बाद शेयर लगातार अपने अहम एवरेज के ऊपर कारोबार करता रहा और जून 2025 में 2,545 रुपये का हाई बनाया. हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली देखने को मिली और शेयर मार्च 2026 में गिरकर 1,187 रुपये तक पहुंच गया. ब्रोकरेज के अनुसार गिरावट के दौरान शेयर 1,474 रुपये से 1,979 रुपये के दायरे में लंबे समय तक कंसोलिडेट होता रहा, जिससे मजबूत बेस तैयार हुआ. पिछले एक महीने में यह शेयर 26 फीसदी उछला है.
मई 2026 में मिला Bullish Breakout
Ventura का कहना है कि मई 2026 में शेयर ने Higher Bottoms बनाते हुए Descending Triangle Bullish Breakout दिया है. इस ब्रेकआउट को मजबूत वॉल्यूम का सपोर्ट भी मिला. शेयर हाल ही में 1,823 रुपये के स्तर तक पहुंचा, जो पिछले स्विंग हाई से ऊपर है. इससे मौजूदा तेजी की मजबूती का संकेत मिलता है.
टेक्निकल इंडिकेटर्स क्या कह रहे हैं?
ब्रोकरेज के मुताबिक MACD, KST और Williams फीसदी जैसे टेक्निकल इंडिकेटर्स पॉजिटिव ट्रेंड दिखा रहे हैं. साथ ही 200-day SMA भी ऊपर की तरफ बढ़ रहा है, जो लॉन्ग-टर्म तेजी का संकेत माना जाता है.
क्या है टारगेट और स्टॉप लॉस?
Ventura ने Cochin Shipyard के लिए 2,520 रुपये का टारगेट दिया है. वहीं गिरावट की स्थिति में 1,742-1,684 रुपये और उसके नीचे 1,643 रुपये के स्तर अहम सपोर्ट माने गए हैं. इस ट्रेड के लिए 1,470 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है.
शेयर का हाल
शुक्रवार को Cochin Shipyard का शेयर करीब 0.9 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,798.4 रुपये पर कारोबार करता दिखा. हालांकि पिछले एक हफ्ते में शेयर 3.75 फीसदी चढ़ा है. वहीं पिछले 1 महीनों में इसमें 26 फीसदी और एक साल में 23.38 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 47,312 करोड़ रुपये है.
कंपनी का कारोबार
Cochin Shipyard Ltd भारत सरकार के पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के तहत आने वाली Miniratna Category-I सरकारी कंपनी है. कंपनी का मुख्यालय कोच्चि, केरल में है और यह भारत की सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग और शिप रिपेयर कंपनियों में शामिल है. कंपनी एयरक्राफ्ट कैरियर, टैंकर, ऑफशोर सपोर्ट वेसल समेत कई तरह के जहाज बनाने और उनकी मरम्मत का काम करती है. कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपनी सेवाएं देती है.
इसे भी पढ़ें- इन स्टॉक्स में मौका! 5 साल के औसत PE से नीचे ट्रेड कर रहे शेयर, अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.