चिलचिलाती गर्मी में टाटा पावर का स्टॉक हिट करेगा ₹500 का लेवल, एक्सपर्ट ने कहा- बन रहा कमाई का मौका
Tata Power Share Target Price: टाटा पावर के शेयर सोमवार को सुबह के कारोबार में 1 फीसदी तक चढ़े. बिजली डिमांड के पीक सीजन में इस शेयर में तेजी आने की उम्मीद है और एक्सपर्ट का भी मानना है कि ये शेयर आने वाले दिनों में शानदार प्रदर्शन कर सकता है. एक्सपर्ट्स पावर सेक्टर के तमाम शेयर पर दांव लगा रहे हैं. इनमें से एक है टाटा पावर.
Tata Power Share Target Price: भारत के पावर सेक्टर की मांग नई ऊंचाइयों को छू रही है, और सप्लाई भी इसके साथ-साथ प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रही है. निवेशक इस सेक्टर की तेजी का फायदा उठाने के लिए पावर स्टॉक्स पर नजर रख रहे हैं. इंडियन स्ट्रेटेजिक स्टडीज फोरम (ISSF) के डेटा के अनुसार, देश में बिजली की पीक कमी 2007-08 के 16.6 फीसदी से घटकर मई 2026 में रिकॉर्ड 0.0 फीसदी पर आ गई है, और पीक मांग की पूर्ति 270,820 MW तक पहुंच गई है. एक्सपर्ट्स पावर सेक्टर के तमाम शेयर पर दांव लगा रहे हैं. इनमें से एक है टाटा पावर.
टाटा पावर के शेयर सोमवार को सुबह के कारोबार में 1 फीसदी तक चढ़े. बिजली डिमांड के पीक सीजन में इस शेयर में तेजी आने की उम्मीद है और एक्सपर्ट का भी मानना है कि ये शेयर आने वाले दिनों में शानदार प्रदर्शन कर सकता है.
स्टॉप लॉस और ट्रेडिंग टारगेट
Nirivantes Res के फाउंडर वरुण एन जोशी ने टाटा पावर के शेयर पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को टाटा पावर के शेयर पर हमने बात की थी, तब शेयर 405 रुपये के आसपास चल रहा था. स्टॉक में 390 रुपये का एक अच्छा स्टॉप लॉस है और जैसे ही ये 420 रुपये के ऊपर शेयर चलना शुरू करेगा, इसमें कई अच्छे लेवल्स बन सकते हैं, क्योंकि यह सेक्टर लाइमलाइट में है और काफी अच्छा कर सकता है.
500 रुपये तक जा सकता है स्टॉक
उन्होंने कहा कि अगर आपको ट्रेडिंग करना है, तो 420 रुपये का टारगेट है. लेकिन जैसे ही इस लेवल के ऊपर स्टॉक सस्टेन करेगा, तो फिर ये 465 रुपये तक जा सकता है और इसके बाद 500 रुपये के भी लेवल को हिट कर सकता है.
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
टाटा पावर ने FY26 की चौथी तिमाही में 996 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 1,043 करोड़ रुपये के मुकाबले साल-दर-साल (YoY) 4 फीसदी कम है. बोर्ड ने मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 2.5 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.
मार्च तिमाही में ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 फीसदी गिरकर 14,900 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 17,096 करोड़ रुपये था.
कैसी रही है शेयर की चाल?
टाटा पावर के शेयर पिछले एक हफ्ते में करीब 2 फीसदी चढ़े हैं. हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है और पिछले छह महीने में ये स्टॉक 7.51 फीसदी उछला है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
एक बयान और 16% भाग गया ये मेटल स्टॉक, घाटे से मुनाफे की ओर बढ़ रहा, 1 महीनें में 40% रिटर्न
अब सस्ती नहीं… महंगी शराब पर बढ़ रहा खर्च, Liquor मार्केट की नई कहानी, इन 2 कंपनियों को बंपर फायदा
इस PSU स्टॉक ने किया कमाल! आई बंपर तेजी; रिकॉर्ड प्रॉफिट और बोनस इश्यू से फोकस में शेयर
