Vi के शेयर में आई नई जान! ICRA ने बढ़ाई रेटिंग, Citi ने भी जताया भरोसा; क्या अभी और चढ़ेगा स्टॉक?

ICRA द्वारा Vodafone Idea की क्रेडिट रेटिंग A-/Stable किए जाने और Citi Research द्वारा ‘हाई रिस्क’ टैग हटाकर 17 रुपये का टारगेट देने के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली. ब्रोकरेज का मानना है कि AGR राहत, प्रमोटरों के निवेश और बेहतर वित्तीय स्थिति से कंपनी की संभावनाएं मजबूत हुई हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

वोडाफोन आइडिया Image Credit: Getty image

Vodafone Idea Share: मुश्किल दौर से गुजर रही टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea के लिए अच्छी खबरों का सिलसिला जारी है. रेटिंग एजेंसी ICRA ने उसकी क्रेडिट रेटिंग और आउटलुक को अपग्रेड कर दिया. यह एक सप्ताह के भीतर कंपनी के लिए दूसरी बड़ी रेटिंग अपग्रेड मानी जा रही है.

Vodafone Idea ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ICRA ने उसकी क्रेडिट रेटिंग को पहले के BBB/(Positive) से बढ़ाकर A-/Stable कर दिया है. रेटिंग एजेंसी ने कंपनी के आउटलुक को भी ‘स्टेबल’ कर दिया है, जो उसके वित्तीय हालात में सुधार का संकेत माना जा रहा है. यह ऐसे समय आया है जब पिछले हफ्ते ही Crisil Ratings ने भी वोडाफोन आइडिया की रेटिंग बढ़ाकर A- और आउटलुक ‘स्टेबल’ कर दिया था.

https://nsearchives.nseindia.com/corporate/IDEA_02062026130249_SEIntimationCreditRating2Jun26signed.pdf

Citi ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

वहीं, वैश्विक ब्रोकरेज फर्म Citi Research ने भी कंपनी को लेकर अपना नजरिया सकारात्मक किया है. Citi ने Vodafone Idea पर लगा ‘High Risk’ टैग हटा दिया है और शेयर के लिए ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य मूल्य 14 से बढ़ाकर 17 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. यह कंपनी के पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 21.86 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है.

Citi ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसने कंपनी के FY26 के वास्तविक वित्तीय नतीजों और सरकार द्वारा एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया राशि के रिवैल्यूएशन को अपने मॉडल में शामिल किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि आदित्य बिड़ला समूह द्वारा वारंट्स के जरिए 4,700 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश प्रमोटरों के भरोसे को दिखाता है. Citi के अनुसार इससे लंबे समय से लंबित बैंक फंडिंग जुटाने की प्रक्रिया पूरी होने में मदद मिल सकती है.

Vodafone Idea के शेयर में दिखी तेजी

ICRA की रेटिंग अपग्रेड के बाद मंगलवार को Vodafone Idea के शेयर में तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 14 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 13.95 रुपये पर बंद हुआ. दिन के अंत में शेयर 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 14.16 रुपये पर बंद हुआ.

रिटर्न के लिहाज से देखें तो पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर में 0.43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, पिछले एक महीने में शेयर ने 28.64 फीसदी का रिटर्न दिया है. बीते तीन महीनों में इसमें करीब 38 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले पांच वर्षों में Vodafone Idea के शेयर ने 65.50 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है.

इसे भी पढ़ें- CBSE के चेयरमैन और सेक्रेटरी का ट्रांसफर, OSM खरीद के मामले में जांच के आदेश

कंपनी के वैल्यूएशन की बात करें तो 2 जून 2026 तक Vodafone Idea का मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये है. कंपनी का RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) 67.24 फीसदी और P/E (प्राइस-टू-अर्निंग) रेशियो 4.37 है.