बाजार में इन 4 शेयरों का रहा दबदबा, एक हफ्ते में 17% तक चढ़ें; क्या आपके पोर्टफोलियो में है कोई नाम
शेयर बाजार में इस सप्ताह कई शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया. लगातार तीसरे सप्ताह बाजार में तेजी के बीच 4 कंपनियों के शेयरों ने 12 से 17 फीसदी तक का रिटर्न दिया. Kirloskar Oil Engines सबसे बड़ा गेनर रहा, जबकि Oracle Financial Services Software, Aegis Logistics, Mahindra and Mahindra Financial Services भी टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे.

Weekly Top Gainers: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह लगातार तीसरे हफ्ते तेजी देखने को मिली. गुरुवार को निफ्टी 50 हल्की बढ़त के साथ 24,056 अंक पर बंद हुआ. मार्केट में पॉजिटिव माहौल के बीच कुछ शेयरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को डबल डिजिट रिटर्न दिया. इन शेयरों में 12 फीसदी से लेकर 17 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. आइए जानते हैं इस सप्ताह के पांच सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयर और इनके पीछे की प्रमुख वजह.
Kirloskar Oil Engines
इस सप्ताह Kirloskar Oil Engines का शेयर सबसे अधिक 17 फीसदी चढ़ा. कंपनी को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी HyperNext से AI Data Centre के लिए 192 मेगावाट पावर सिस्टम सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला. इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ. भारी संस्थागत खरीदारी और मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम ने भी शेयर में तेजी को सपोर्ट किया.
Oracle Financial Services Software
Oracle Financial Services Software का शेयर इस सप्ताह लगभग 13 फीसदी चढ़ा. कंपनी के लिए यह तेजी उस समय आई जब Cambodia के National Bank ने Oracle FLEXCUBE को अपने Core Banking Platform के रूप में चुना. इस खबर से कंपनी के कारोबार को लेकर भरोसा बढ़ा. साथ ही घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और डिलीवरी वॉल्यूम में बढ़ोतरी ने भी शेयर को मजबूती दी.
Aegis Logistics
Aegis Logistics के शेयर में इस सप्ताह लगभग 12.30 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. LPG डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से जुड़े पॉजिटिव रेगुलेटरी घटनाक्रम और बेहतर कमाई की उम्मीदों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया. इसके अलावा शेयर अपने लाइफटाइम हाई के करीब पहुंचने से इसमें मोमेंटम खरीदारी भी देखने को मिली.
यह भी पढ़ें- डिफेंस सेक्टर की इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, मजबूत है ऑर्डर बुक, ग्रोथ प्लान दमदार, Army-Navy हैं ग्राहक
M&M Financial Services
Mahindra and Mahindra Financial Services का शेयर इस सप्ताह 12.78 फीसदी मजबूत हुआ. कंपनी मैनेजमेंट ने निवेशकों के साथ कारोबार का पॉजिटिव आउटलुक साझा किया. इसके अलावा 7.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की उम्मीद, ग्रामीण क्षेत्रों में कर्ज की बढ़ती मांग और ब्याज दरों में नरमी की संभावना ने भी शेयर को सपोर्ट किया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.