पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से बढ़े फ्रेट रेट, इन शिपिंग कंपनियों के शेयर बन सकते हैं चमकते सितारे, रखें नजर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जोखिम के कारण वैश्विक शिपिंग लागत बढ़ रही है. इससे शिपिंग कंपनियों को बेहतर फ्रेट रेट मिलने की संभावना है. ऐसे माहौल में Shipping Corporation of India और Great Eastern Shipping जैसे शेयरों पर निवेशकों नजर रख सकते हैं.

शिपिंग शेयर Image Credit: canva & AI

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव का असर अब ग्लोबल शिपिंग इंडस्ट्री पर भी दिखाई देने लगा है. इस रणनीतिक समुद्री मार्ग में बढ़ते जोखिम के कारण कई शिपिंग कंपनियों ने कार्गो पर इमरजेंसी कॉन्फ्लिक्ट सरचार्ज लगाना शुरू कर दिया है. इससे वैश्विक स्तर पर फ्रेट और इंश्योरेंस लागत बढ़ने लगी है जिसका असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर भी पड़ सकता है. ऐसे माहौल में शिपिंग सेक्टर के कुछ शेयरों पर निवेशक रख सकते हैं.

Shipping Corporation of India

इस सूची में पहला नाम Shipping Corporation of India (SCI) का है. कभी केवल 19 जहाजों के साथ शुरू हुई यह कंपनी आज भारत की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनियों में से एक बन चुकी है. कंपनी के बेड़े में बल्क कैरियर, क्रूड ऑयल टैंकर, प्रोडक्ट टैंकर, कंटेनर वेसल, एलपीजी कैरियर और ऑफशोर सप्लाई वेसल जैसे कई जहाज शामिल हैं.

फाइनेंशियल हेल्थ

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी की आय पिछले तीन वर्षों में करीब 4% की सीएजीआर से बढ़ी है, जबकि मुनाफे में कुछ गिरावट देखी गई है.

  • 2023 में राजस्व: 57,940 मिलियन रुपये
  • 2024 में राजस्व: 50,465 मिलियन रुपये
  • 2025 में राजस्व: 56,058 मिलियन रुपये

कंपनी का 2025 में शुद्ध मुनाफा 8,436 मिलियन रुपये रहा, जबकि नेट प्रॉफिट मार्जिन करीब 15% है. वहीं कंपनी का 3 साल का औसत ROE 10.6% और ROCE 10.4% के आसपास है. कंपनी आगे लॉजिस्टिक्स सेवाएं, कंटेनर फ्रेट स्टेशन, टर्मिनल मैनेजमेंट और शिपबिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में विस्तार की योजना बना रही है.

शेयर का प्रदर्शन

यह शेयर बुधवार को 0.06% की तेजी के साथ 245.40 पर ट्रेड कर रहा था.

1 साल का रिटर्न: 63.28%

3 साल का रिटर्न: 95.50%

Great Eastern Shipping Company

दूसरी प्रमुख कंपनी Great Eastern Shipping Company है जो भारत की सबसे बड़ी निजी शिपिंग और ऑफशोर ऊर्जा सेवा प्रदाताओं में से एक है. कंपनी का कारोबार दो मुख्य हिस्सों में बंटा है- शिपिंग और ऑफशोर सेवाएं. शिपिंग सेगमेंट के तहत कंपनी क्रूड ऑयल, पेट्रोलियम उत्पाद, गैस और ड्राई बल्क कमोडिटी का ग्लोबल ट्रांसपोर्टेशन करती है. वहीं इसकी सहायक कंपनी Greatship (India) Limited ऑफशोर ड्रिलिंग और उत्पादन के लिए सपोर्ट वेसल और रिग्स उपलब्ध कराती है.

फाइनेंशियल हेल्थ

वित्तीय प्रदर्शन के लिहाज से कंपनी मजबूत स्थिति में है. पिछले तीन वर्षों में कंपनी की आय करीब 14.9% सीएजीआर से बढ़ी है जबकि मुनाफे में करीब 55% की वृद्धि हुई है.

  • 2023 में राजस्व: 56,905 मिलियन रुपये
  • 2024 में राजस्व: 52,552 मिलियन रुपये
  • 2025 में राजस्व: 53,225 मिलियन रुपये

2025 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 23,443 मिलियन रुपये रहा और नेट प्रॉफिट मार्जिन करीब 44% रहा. वहीं कंपनी का 3 साल का औसत ROE 20.9% और ROCE 19.6% है.

शेयर का हाल

यह शेयर बुधवार को 2.69% की तेजी के साथ ₹1,428.50 पर कारोबार करता दिखा.

1 साल का रिटर्न: 62.24%

3 साल का रिटर्न: 138.44%

इसे भी पढ़ें: SEDEMAC IPO की धमाकेदार एंट्री, गिरते बाजार में बना सहारा, 13% से ज्यादा प्रीमियम पर शेयर लिस्‍ट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.