RPower का कैसा है फ्यूचर, क्या अभी और गिरेगा शेयर? जानें- एक्सपर्ट की राय

RPower Share Future: लगातार आई गिरावट के बाद निवेशकों की चिंता एक बार फिर से बढ़ने लगी है कि क्या शेयर अभी और टूटेगा रिलायंस पावर 52 वीक के हाई 76.5 से 47.77% फीसदी टूट चुका है. इस शेयर को लेकर निवेशकों की क्या राय है आइए एक्सपर्ट से जान लेते हैं.

रिलायंस पावर के शेयर का आउटलुक. Image Credit: AI

RPower Share Future: रिलायंस पावर के शेयर हाल के दिनों में बुरी तरह टूटे हैं, क्योंकि कंपनी जिस समूह से जुड़ी है उसको लेकर कई तरह की नेगेटिव खबरें सामने आती रही हैं. इस वजह से पिछले एक महीने में शेयर 14 फीसदी से अधिक गिरा है. लगातार आई गिरावट के बाद निवेशकों की चिंता एक बार फिर से बढ़ने लगी है कि क्या शेयर अभी और टूटेगा रिलायंस पावर 52 वीक के हाई 76.5 से 47.77% फीसदी टूट चुका है. इस शेयर को लेकर निवेशकों की क्या राय है आइए एक्सपर्ट से जान लेते हैं.

पिछले साल रिलायंस पावर ने 52 वीक का हाई 76.49 रुपये और लो 31.30 रुपये देखा है, जो इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव दिखाता है.

क्या शेयर में अभी और गिरावट आएगी?

लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड, अंशुल जैन ने रिलायंस पावर पर अपना व्यू दिया. उन्होंने कहा, ‘रिलायंस पावर जब 68 रुपये पर एटीआर एक्सटेंशन था तब से हम डिस्कस कर रहे हैं कि 38.89, 33 रुपये और 31.27 रुपये के ये तीन लेवल आ सकते हैं. 38.89 आकर थोड़ा सा रुका है. लेकिन इवेंचुअली 33, 31 आ सकता है.

टर्न अराउंड स्टोरी कुछ है. कंपनी प्रॉफिट में तो आ रही है, क्योंकि चार क्वार्टर से तीन क्वार्टर से प्रॉफिट पोस्ट कर रही है. लेकिन ओवरहेड सप्लाई इतनी ज्यादा है कि दिक्कत बहुत रहेगी इस काउंटर में. चार्ट पर ट्रेडेबल काउंटर नहीं है.’

क्या कंपनी कर्ज फ्री हो गई?

फंडामेंटल के मोर्चे पर देखें, तो कंपनी के प्लांट ठीक-ठाक चल रहे हैं. कंपनी का डेट रिडक्शन की खबर थी कि कर्ज मुक्त हो गई है, वो झूठ खबर थी. कंपनी ने डेट रिडक्शन डेप्ट रिडक्शन एक दो प्लांट के किए थे. लोगों ने उसको इस तरीके से पढ़ा कि कंपनी डेट फ्री हो गई है.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

रिलायंस पावर ने 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही में रेवेन्यू में बढ़ोतरी की वजह से 87 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट बताया है. कंपनी ने FY25 की दूसरी तिमाही में 352 करोड़ रुपये का नुकसान बताया था. रिलायंस पावर ने कहा, ‘Q2FY26 PAT 87 करोड़ रुपये ($10 मिलियन) था, जबकि Q2FY25 में 352 करोड़ रुपये ($41 मिलियन) का नुकसान हुआ था.’

कंपनी की कुल इनकम इस तिमाही में बढ़कर 2,067 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी समय में 1,963 करोड़ रुपये थी. कंपनी के बोर्ड ने ग्रोथ के लिए फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड (FCCBs) जारी करके 600 मिलियन डॉलर तक जुटाने के लिए मेंबर्स से मदद मांगने को भी मंजूरी दी. रिलायंस पावर लिमिटेड का ऑपरेटिंग पोर्टफोलियो 5,305 मेगावाट का है, जिसमें 3,960 मेगावाट सासन पावर लिमिटेड शामिल है.

यह भी पढ़ें: चुपके से मल्टीबैगर बन गए ये 7 स्टॉक्स, 800 फीसदी तक दिया रिटर्न, जान लीजिए कितनी है कीमत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स