TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

अब क्या है Tata Motors PV का फ्यूचर? एक्सपर्ट हैं बुलिश… दे रहे 50% तक उछाल के संकेत, जानें- कितना लगेगा टाइम

Tata Motors Share Future: डीमर्जर आधिकारिक तौर पर 1 अक्टूबर को प्रभावी हुआ. रिकॉर्ड डेट के बाद टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत में लगभग 40 फीसदी की गिरावट आई. अब निवेशकों को इस शेयर में उछाल का इंतजार है. टाटा मोटर्स पैसैंजर व्हीकल्स के शेयर को लेकर एक्सपर्ट क्या कहना है, आइए जान लेते हैं.

टाटा मोटर्स के शेयर का आउटलुक. Image Credit: Getty image

Tata Motors Share Future: टाटा मोटर्स का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स कर दिया गया है. स्टॉक एक्सचेंजों पर इसकी नई स्क्रिप आईडी ‘TMPV’ के रूप नजर आने लगी है. यह इस महीने की शुरुआत में कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के डीमर्जर के बाद स्टॉक में बदलाव आया है. डीमर्जर आधिकारिक तौर पर 1 अक्टूबर को प्रभावी हुआ. रिकॉर्ड डेट के बाद टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत में लगभग 40 फीसदी की गिरावट आई. अब निवेशकों को इस शेयर में उछाल का इंतजार है. टाटा मोटर्स पैसैंजर व्हीकल्स के शेयर को लेकर एक्सपर्ट क्या कहना है, आइए जान लेते हैं.

क्या है टाटा मोटर्स का फ्यूचर?

SMIFS के हेड ऑफ रिसर्च (PCG) शरद अवस्थी ने शेयर पर अपना आउटलुक दिया है. उन्होंने कहा कि इस स्टॉक पर मैं बुलिश हूं और मुझे लगता है कि जिस वैल्यूएशन पर आपको अभी ये मिल रहा है, वो पूरे ऑटो सेक्टर में काफी अट्रैक्टिव है. एक साइड ये है कि मुख्य रूप से कमाई जेएलआर से आ रही है, लेकिन पॉजिटिव साइड ये है कि टाटा के पैसेंजर व्हीकल्स ने पहली बार पिछले दो-ती साल में थोड़ी ट्रैक्शन दिखाई है और ये घरेलू मार्केट में नजर आया है.

आप अगर EV में उनकी फर्स्ट मूव और एडवांटेजेस देखें तो काफी ज्यादा है. Nexon, पंच और इसके अलावा Tiago वगैरह काफी सक्सेसफुल मॉडल्स रहे हैं. अभी कर्व में भी जिस तरह से डिजाइन अपलिफ्टमेंट हुई है वो भी काफी पॉजिटिव है. सफारी को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. नई लॉन्च का भी इंतजार है.

स्टैबिलिटी काफी मजबूत

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है टाटा की पैसेंजर व्हीकल्स साइड पर स्टैबिलिटी काफी मजबूत है और मैं बुलिश हूं. जेएलआर में कुछ दिक्कतें पिछले कुछ समय में हुई हैं, जिसकी वजह से आज शायद थोड़ी रेटिंग कार्ड्स वगैरह भी आए हैं. लेकिन मुझे लगता है ये कुछ समय के लिए है जो रिवैम्प वगैरह जेएलआर में भी हो रहा है. इकोसिस्टम में शिफ्ट वगैरह चल रहा है. उन्होंने कहा कि स्टॉक 40-50 फीसदी का रिटर्न देगा, लेकिन इसके लिए आपको 18 से 24 महीने का वक्त देना होगा. क्योंकि कई सारी चीजों कंपनी के फेवर में नहीं जा रही हैं. लेकिन वैल्यूएशन के अनुसार, मैं काफी कंफर्टेबल हूं.

डीमर्जर योजना के पात्र

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की थी, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कौन से शेयरधारक उसके अलग हुए कमर्शियल व्हीकल व्यवसाय में शेयर प्राप्त करने के पात्र हैं. इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास टाटा मोटर्स के शेयर थे, वे इस डीमर्जर योजना के लिए पात्र होंगे.

यह भी पढ़ें: चमकते पैनल भारत की नई एनर्जी की उम्मीद या बबल? रोशनी के खरीदारों की राह देखता सोलर उद्योग

इन शेयरधारकों को टाटा मोटर्स के अपने प्रत्येक शेयर के बदले अलग हुई इकाई का एक शेयर मिलेगा. टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के शेयरों का कारोबार नवंबर में बीएसई और एनएसई पर शुरू होने की संभावना है.

शुक्रवार को टाटा मोटर्स के शेयर 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 403.50 रुपये पर बंद हुए थे.

डिस्क्लेमर: मनी9लाइव किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.