Wipro के शेयरधारकों की लॉटरी? 11 जून से खुल रहा ₹15000 करोड़ का बायबैक, आपको कितना मिलेगा फायदा

Wipro ने अपने निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा की है. कंपनी 15000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक लेकर आ रही है, जो 11 जून 2026 से शुरू होगा. पिछले करीब तीन साल में यह पहला मौका है जब कंपनी अपने शेयर वापस खरीदने जा रही है. Wipro के इस फैसले पर बाजार की खास नजर है, क्योंकि कंपनी के शेयर पिछले कुछ महीनों से दबाव में रहे हैं.

विप्रो Image Credit: Getty image

Wipro Share Buyback: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Wipro ने अपने निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा की है. कंपनी 15000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक लेकर आ रही है, जो 11 जून 2026 से शुरू होगा. पिछले करीब तीन साल में यह पहला मौका है जब कंपनी अपने शेयर वापस खरीदने जा रही है. आमतौर पर जब कोई कंपनी बायबैक करती है, तो वह अपने ही शेयर निवेशकों से खरीदती है. इससे निवेशकों को अपने शेयर बेचने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है.

Wipro के इस फैसले पर बाजार की खास नजर है, क्योंकि कंपनी के शेयर पिछले कुछ महीनों से दबाव में रहे हैं. AI के बढ़ते असर और IT सेक्टर की चुनौतियों के कारण कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में निवेशक अब बायबैक से मिलने वाले संभावित फायदे और कंपनी की आगे की रणनीति को लेकर उत्सुक हैं.

11 जून से खुलेगा बायबैक ऑफर

Wipro का 15,000 करोड़ रुपये का बायबैक ऑफर 11 जून 2026 से शुरू होगा और 17 जून 2026 को बंद होगा. कंपनी इस योजना के तहत अधिकतम 60 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी. कंपनी ने छोटे शेयरधारकों के लिए Eligibility Ratio भी घोषित कर दिया है. रिकॉर्ड डेट तक जिन छोटे निवेशकों के पास 56 शेयर होंगे, वे 11 शेयर बायबैक में देने के हकदार होंगे. वहीं normal category के निवेशकों के लिए 197 शेयरों पर 10 शेयर बायबैक में देने का अधिकार तय किया गया है.

कौन ले सकता है हिस्सा

ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक Wipro ने 5 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया था. जिन निवेशकों के डीमैट खाते में इस तारीख तक कंपनी के शेयर मौजूद थे, वे इस बायबैक में हिस्सा लेने के एलिजिबल हैं. निवेशक अपने शेयर BSE या NSE से जुड़े ब्रोकर के माध्यम से बायबैक में जमा कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने ब्रोकर को शेयरों की संख्या बतानी होगी, जिन्हें वे बायबैक में देना चाहते हैं.

महत्वपूर्ण तारीखों पर रखें नजर

  • 17 जून बायबैक में आवेदन करने की अंतिम तारीख है.
  • इसके बाद 19 जून तक जमा किए गए शेयरों की जांच पूरी की जाएगी.
  • फिर 23 जून 2026 तक यह जानकारी दी जाएगी कि कितने शेयर स्वीकार किए गए और कितने अस्वीकार किए गए.
  • कंपनी ने बताया है कि प्रमोटर और प्रमोटर समूह भी इस बायबैक में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं.
  • बायबैक टेंडर रूट के जरिए किया जाएगा, जिसमें रिकॉर्ड डेट पर मौजूद सभी एलिजिबल शेयरधारक भाग ले सकते हैं.

आखिर क्या होता है बायबैक

जब कोई कंपनी अपने ही शेयर बाजार से या शेयरधारकों से वापस खरीदती है, तो उसे बायबैक कहा जाता है. आमतौर पर कंपनी शेयरों को बाजार भाव से ऊंची कीमत पर खरीदती है, ताकि ज्यादा निवेशक इसमें हिस्सा लें.

शेयर प्रदर्शन रहा कमजोर

Wipro के शेयरों में पिछले कुछ महीनों से कमजोरी देखने को मिली है. बीते छह महीनों में शेयर करीब 29 प्रतिशत गिर चुका है. वहीं साल 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें लगभग 32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी के तिमाही नतीजों की बात करें तो चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 2 प्रतिशत घटकर 3,502 करोड़ रुपये रहा. हालांकि कंपनी की इनकम 8 प्रतिशत बढ़कर 24,236 करोड़ रुपये पहुंच गई. ऐसे में निवेशकों की नजर अब बायबैक और कंपनी के आने वाले प्रदर्शन पर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: 5G और AI की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 3 ऑप्टिकल फाइबर शेयर, ऑर्डर बुक भी है मजबूत, चेक करें लिस्ट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स