17% भागा 50 रुपये से कम का टेक स्टॉक; US के स्पेशल प्रोग्राम में मिली जगह, फोकस में रखें शेयर
50 रुपये से कम कीमत वाले XTGlobal Infotech के शेयर में गुरुवार को जोरदार तेजी आई. शेयर इंट्राडे 17.73 फीसदी उछलकर 35 रुपये तक पहुंच गया. तेजी की वजह कंपनी का अमेरिकी राज्य सरकार की टेक्नोलॉजी अथॉरिटी के मल्टी ईयर क्लाउड इंजीनियरिंग और टेक्निकल सर्विसेज प्रोग्राम में क्वालिफाइड टेक्नोलॉजी पार्टनर चुना जाना है.
Highlights
- 50 रुपये से कम कीमत वाला XTGlobal Infotech शेयर इंट्राडे 17.73 फीसदी उछलकर 35 रुपये तक पहुंचा.
- कंपनी को अमेरिकी राज्य सरकार की टेक्नोलॉजी अथॉरिटी के मल्टी ईयर क्लाउड और टेक्निकल सर्विसेज प्रोग्राम में क्वालिफाइड पार्टनर चुना गया.
- प्रोग्राम के तहत 5 साल में 50 मिलियन से 100 मिलियन डॉलर तक का संभावित कारोबारी अवसर है.
50 रुपये से कम कीमत वाले टेक स्टॉक XTGlobal Infotech के शेयर में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. अमेरिकी सरकार से जुडे़ एक मल्टी ईयर टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में क्वालिफाइड टेक्नोलॉजी पार्टनर के तौर पर चयन की खबर के बाद शेयर इंट्राडे 17 फीसदी से ज्यादा उछल गया. हालांकि कारोबार के दौरान शेयर ने कुछ तेजी गंवा दी और अंत में 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ. कंपनी के लिए यह खबर अमेरिकी बाजार में कारोबार बढ़ाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
17 फीसदी से ज्यादा उछला शेयर
XTGlobal Infotech का शेयर गुरुवार को 30.30 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 35 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. इस स्तर पर शेयर अपने पिछले बंद भाव 29.73 रुपये से 17.73 फीसदी ऊपर था. हालांकि बाद में शेयर में मुनाफावसूली देखने को मिली और यह 31.58 रुपये पर बंद हुआ. इस तरह अंतिम कारोबार में भी शेयर 6.22 फीसदी की तेजी में रहा.
US सरकार के मल्टी ईयर प्रोग्राम में चयन
कंपनी ने बताया कि उसे एक अमेरिकी राज्य सरकार की टेक्नोलॉजी अथॉरिटी के मल्टी ईयर क्लाउड इंजीनियरिंग और टेक्निकल सर्विसेज प्रोग्राम के तहत क्वालिफाइड टेक्नोलॉजी पार्टनर चुना गया है. इस प्रोग्राम की शुरुआती अवधि 2 साल की है. इसमें 1 साल के 3 अतिरिक्त रिन्यूअल का विकल्प दिया गया है. सभी रिन्यूअल होने पर यह व्यवस्था कुल 5 साल तक चल सकती है.
100 मिलियन डॉलर तक का अवसर
XTGlobal Infotech के अनुसार इस प्रोग्राम के तहत क्वालिफाइड वेंडर पूल के लिए 5 साल की संभावित अवधि में 50 मिलियन डॉलर से 100 मिलियन डॉलर का कुल एड्रेसेबल अवसर हो सकता है. हालांकि कंपनी को इस पूरी रकम का ठेका सीधे नहीं मिला है. अलग अलग टेक्नोलॉजी जरूरत सामने आने पर कंपनी को इन प्रोजेक्ट्स के लिए बोली लगाने का मौका मिलेगा.
Cloud और AI पर कंपनी का फोकस
इस प्रोग्राम में क्लाउड इंजीनियरिंग के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तथा जेनरेटिव एआई जैसी तकनीकें शामिल हैं. इसके अलावा डेटा इंजीनियरिंग, DevSecOps, क्लाउड सिक्योरिटी और FinOps जैसी सेवाएं भी प्रोग्राम का हिस्सा हैं. ऑटोमेशन और दूसरी टेक्निकल सर्विसेज में भी कंपनी को काम हासिल करने का अवसर मिल सकता है.
20 साल से ज्यादा का टेक्नोलॉजी अनुभव
XTGlobal Infotech टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी है और इसे 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. कंपनी एंटरप्राइज एप्लीकेशन, क्लाउड, डेटा और एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और एप्लीकेशन डेवलपमेंट जैसी सेवाएं देती है. कंपनी का मुख्यालय हैदराबाद में है और अमेरिका में इसकी मजबूत मौजूदगी है. यह पब्लिक सेक्टर, ट्रांसपोर्टेशन, हेल्थकेयर, फाइनेंस, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सेवाएं देती है.
ये भी पढ़ें- रुपये में तेजी, डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 94.59 पर बंद; जानें वजह
कंपनी को क्या फायदा हो सकता है
अमेरिकी राज्य सरकार से जुडे इस प्रोग्राम में चयन से XTGlobal Infotech को आगे कई टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स के लिए बोली लगाने का अवसर मिल सकता है. खासकर क्लाउड, एआई, डेटा और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में कंपनी के लिए नए कारोबार के रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि 50 मिलियन डॉलर से 100 मिलियन डॉलर का आंकडा पूरे क्वालिफाइड वेंडर पूल का संभावित अवसर है, इसलिए इसे कंपनी का पक्का ऑर्डर या निश्चित रेवेन्यू नहीं माना जाना चाहिए.
Latest Stories
रुपये में तेजी, डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 94.59 पर बंद; जानें वजह
Closing Bell: आखिरी 15 मिनट में बाजार में तेज बिकवाली, Sensex 417 अंक लुढ़का; Nifty 23,900 के नीचे बंद
मुकुल अग्रवाल ने बढ़ाई हिस्सेदारी तो 9% उछला शेयर, डिजिटल मार्केटिंग कंपनी पर लगाया बड़ा दांव; रखें नजर
