64MP कैमरा, 8GB तक रैम और 6000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Boltt Ace 5G

Smartphone under 15000: बोल्ट ब्रैंड ने पहले 5जी स्मार्टफोन Boltt Ace 5G को लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कुल तीन कैमरे मिलेंगे, दो पीछे की ओर और एक फ्रंट में. इसके अलावा 6000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.

5जी स्मार्टफोन Image Credit: फ्लिपकार्ट

Fire Boltt के नए सब ब्रैंड बोल्ट ने भारतीय बाजार में Boltt Ace 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. अहम खासियतों की बात करें तो इस हैंडसेट को एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले, यूनिसॉक प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है.

Boltt Ace 5G Price in India

इस 5जी स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 13999 रुपए है, इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा.6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 14999 रुपए, 8 जीबी रैम और 128 दीबी वेरिएंट की कीमत 15999 रुपए है. इस फोन की बिक्री के पहले दिन 1000 रुपए की छूट भी मिलेगी.

फोन की सेल 1 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए शुरू होगी. इस 5जी फोन को मिडनाइट ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, Burgundy Bliss, Lavender Bloom और स्काई ब्लू रंग में खरीद पाएंगे. इस रेंज में बोल्ट का ये 5जी फोन MOTOROLA g06 power, REDMI A7 Pro 5G, POCO M7 Plus 5G और Samsung Galaxy F06 5G जैसे मॉडल्स को टक्कर देगा.

Boltt Ace 5G Specifications

डुअल सिम वाला ये 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है. इसमें 6.79 इंच एचडी प्लस एलसीडी टचस्क्रीन है जो 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस 5जी मोबाइल में यूनिसॉक टी8200 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है. कंपनी का दावा है कि फोन का एंटूटू स्कोर 5,47,000 से ज्यादा है.

कैमरा की बात करें तो रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, साथ में एक सेकंडरी कैमरा मिलता है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है जो सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग में मदद करेगा. इस 5जी मोबाइल में 6000 एमएएच बैटरी दी गई है जो 18 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन 5जी, एनएफसी, ब्लूटूथ वर्जन 5, वाई-फाई, टाइप सी पोर्ट और 4G LTE सपोर्ट जैसी खूबियों के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- 24 Hour Secret House से Bird Box Challenge तक, मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे ये 6 इंटरनेट ट्रेंड्स