कौन हैं उदय रुद्दाराजू? जो बने OpenAI के नए CTO; अब संभालेंगे AI के भविष्य की कमान
भारतीय मूल के टेक एग्जीक्यूटिव उदय रुद्दाराजू को OpenAI ने CTO of Compute नियुक्त किया है. वह पिछले साल xAI छोड़कर OpenAI से जुड़े थे. नई भूमिका में वह कंपनी के AI मॉडल्स के लिए कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने GPT-5.6 जैसे अत्याधुनिक AI मॉडल्स के लिए कंप्यूट क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.

Uday Ruddaraju: OpenAI ने भारतीय मूल के टेक एग्जीक्यूटिव उदय रुद्दाराजू (Uday Ruddaraju) को Chief Technology Officer (CTO) of Compute नियुक्त किया है. वह करीब एक साल पहले एलन मस्क की AI कंपनी xAI छोड़कर OpenAI से जुड़े थे. अब नई भूमिका में वह कंपनी के अगली पीढ़ी के AI मॉडल्स के लिए कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का नेतृत्व करेंगे.
LinkedIn पर दी जानकारी
उदय रुद्दाराजू ने LinkedIn पर इस प्रमोशन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि OpenAI में उनका पहला साल बेहद शानदार रहा. उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने पिछले एक साल में बड़े पैमाने पर कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने के साथ नेटवर्किंग, स्टोरेज और मशीन लर्निंग सिस्टम तैयार किए, जो GPT-5.6 जैसे अत्याधुनिक AI मॉडल्स को शक्ति प्रदान करते हैं.
उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य दुनिया का सबसे बड़ा कंप्यूटिंग नेटवर्क तैयार करना है, ताकि अत्याधुनिक AI तकनीक हर व्यक्ति और हर कार्यक्षेत्र तक पहुंच सके. इसके लिए OpenAI बड़े पैमाने पर डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम, हार्डवेयर, मैन्युफैक्चरिंग और डेटा सेंटर से जुड़े इंजीनियरों की भर्ती भी कर रही है.
हैदराबाद से सिलिकॉन वैली तक का सफर
उदय रुद्दाराजू ने हैदराबाद के चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CBIT) से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. कॉलेज के दौरान ही उन्हें Amazon Web Services (AWS) में इंटर्नशिप मिली. इसके बाद उन्होंने अमेरिका के University of Minnesota Twin Cities से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की.
कई बड़ी टेक कंपनियों में किया काम
रुद्दाराजू ने 2013 से 2018 तक eBay में काम किया. इसके बाद वह Robinhood से जुड़े और फिर xAI में Head of Infrastructure Engineering बने.
xAI में उन्होंने Colossus नामक AI सुपरकंप्यूटर तैयार करने वाली टीम का नेतृत्व किया. यह सिस्टम 2.5 लाख से अधिक GPU पर आधारित है. जुलाई 2025 में उन्होंने xAI छोड़कर OpenAI में Head of Compute and Infrastructure के रूप में जॉइन किया. उस समय इसे OpenAI की सबसे अहम नियुक्तियों में से एक माना गया.
Elon Musk के साथ काम करने का अनुभव
xAI छोड़ते समय रुद्दाराजू ने कहा था कि Elon Musk के साथ सीधे काम करना उनके करियर के सबसे मूल्यवान अनुभवों में से एक रहा. उन्होंने Musk और xAI की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा था कि Colossus जैसे बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात थी.
अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी
अब CTO of Compute के रूप में उदय रुद्दाराजू OpenAI की उस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिस पर कंपनी के अगली पीढ़ी के AI मॉडल्स का विकास और प्रशिक्षण आधारित होगा. उनकी नई भूमिका OpenAI की फ्यूचर की AI क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO की लिस्टिंग कल, हर शेयर पर 100 रुपये की होगी कमाई! GMP से मिल रहे जोरदार संकेत