Motorola Edge 70 Max लॉन्च, 7000 निट्स ब्राइटनेस समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स; ऑफर में ₹5000 का छूट, जानें कीमत
Motorola ने भारत में अपना नया Edge 70 Max स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस है. इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. फोन की शुरुआती कीमत 54999 रुपये है.
Motorola Edge 70 Max: स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने भारत में अपनी Edge सीरीज का विस्तार करते हुए नया Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है. कंपनी का नया स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट से लैस है. फोन में बड़ी 7,100mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. ऐसे में आइए Motorola Edge 70 Max की कीमत, फीचर्स और लॉन्च ऑफर्स के बारे में जानते हैं.
कितनी है Motorola Edge 70 Max की कीमत?
Motorola Edge 70 Max के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है. वहीं, फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है. लॉन्च ऑफर के तहत Motorola 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. 20 जुलाई दोपहर 12 बजे से इसकी बिक्री शुरु हो जाएगी.
7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच का Quad HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है. डिस्प्ले HDR10+, 10-बिट कलर और 100 फीसदी DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है. फोन में 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. डिस्प्ले को Pantone Validated कलर और SkinTone सर्टिफिकेशन भी मिला है.
पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग
Motorola के इस स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. इसके साथ ही फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है.
फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं. इसके अलावा Hi-Res Audio और Snapdragon Sound का सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, 5G, NFC, USB Type-C और eSIM जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का विकल्प मिलता है.
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस
Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है. इसका Adreno GPU हार्डवेयर रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करता है.
गेमिंग और ज्यादा क्षमता वाले काम के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने 5,500mm वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है. इसके साथ लिक्विड मेटल थर्मल जेल का भी इस्तेमाल किया गया है, जो हीट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने में मदद करता है.
50MP का Sony LYTIA कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Max में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS को सपोर्ट करता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसे मैक्रो शूटर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. फोन में एक अलग लाइट सेंसर भी दिया गया है.
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फ्रंट कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं.
7,100mAh की बड़ी बैटरी
Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. फोन 90W TurboPower वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
इसे भी पढ़ें- Millworks Tech IPO: GMP ने बढ़ाई धूम, ₹331 के शेयर पर ₹2.4 लाख तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए इतनी रकम?
Latest Stories
यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने हटाया AI फीचर, Instagram फोटो के इस्तेमाल पर मचा था विवाद
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में 17 जुलाई को होगा लॉन्च, मिलेगा 6500 एमएएच बैटरी और 50 एमपी कैमरा
Apple ने OpenAI पर किया मुकदमा, ChatGPT हार्डवेयर के लिए ट्रेड सीक्रेट चोरी का आरोप
