डिजिटल अरेस्ट और बैंक फ्रॉड से राहत? AI तकनीक से अपराधियों की होगी पहचान
बैंकिंग सेक्टर में अब AI आधारित निगरानी सिस्टम की एंट्री हो गई है. एंथ्रोपिक और फिडेलिटी नेशनल इंफॉर्मेशन सर्विसेस (FIS) की साझेदारी के तहत ऐसा AI मॉडल तैयार किया जा रहा है जो मनी लॉन्ड्रिंग, आतंक फंडिंग और बड़े वित्तीय अपराधों की पहचान कर सकेगा. यह सिस्टम अलग-अलग खातों और ट्रांजैक्शन को जोड़कर संदिग्ध पैटर्न पकड़ने में मदद करेगा. खास बात यह है कि AI खुद मनी ट्रेल खोजकर जांच एजेंसियों को सबूत उपलब्ध करा सकेगा. माना जा रहा है कि इससे डिजिटल फ्रॉड, साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिल सकती है.
