Lava Bold 2 5G लॉन्च, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh की बड़ी बैटरी; जानें कीमत

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने नया Lava Bold 2 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें 6.67-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा और 5,000mAh बैटरी मिलती है. MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. फोन की बिक्री 19 मार्च से Amazon पर शुरू होगी.

Lava Bold 2 लॉन्च Image Credit: @lavaindia

Lava Bold 2 5G Launched: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अपने बजट पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए नया Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए Lava Bold 5G का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. कंपनी ने इस फोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो कम कीमत में बेहतर कैमरा, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं. नया स्मार्टफोन कई नए फीचर्स के साथ आता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी शामिल हैं. कंपनी ने इसे दो रंग विकल्पों में पेश किया है और इसकी बिक्री 19 मार्च से Amazon पर शुरू होगी.

शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

Lava Bold 2 5G में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इस रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है, खासकर गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है. डिजाइन की बात करें तो फोन का फ्रेम फ्लैट रखा गया है और इसकी बॉडी की मोटाई लगभग 7.55 मिमी है, जिससे यह पतला और प्रीमियम फील देता है. फोन के पीछे की तरफ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें दो कैमरा कटआउट और एक LED फ्लैशलाइट मौजूद है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold 2 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony का सेंसर इस्तेमाल किया गया है. यह कैमरा बेहतर डिटेल और लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पंच-होल डिजाइन में आता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है. कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस 5 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल कर सकता है, जो बजट सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस का संकेत देता है. फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.

बैटरी, स्टोरेज और कीमत

Lava Bold 2 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है. इसे चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है. यह स्मार्टफोन 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जो सीमित समय के लॉन्च ऑफर का हिस्सा है. कंपनी बैंक ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त छूट भी दे रही है. इसके अलावा Lava इस फोन के साथ फ्री डोर स्टेप सर्विस की सुविधा भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Lava Bold 2 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है-

  • Feather White
  • Midnight Black

Lava Bold N2 भी हाल ही में हुआ था लॉन्च

लावा ने पिछले महीने Bold N2 नाम से एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था. इसकी कीमत 7,499 रुपये है और यह बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. इस फोन में Unisoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. इसमें 6.75 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है, जबकि सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5,000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. हालांकि यह डिवाइस 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करता.

ये भी पढ़ें- Google Maps का नया AI फीचर लॉन्च: अब 3D में दिखेगा रास्ता, Ask Maps बताएगा कैफे, चार्जिंग पॉइंट और ट्रैवल प्लान