नया फोन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! मई में आ रहे हैं कई दमदार स्मार्टफोन; Vivo, Oppo, OnePlus मचाएंगे धमाल
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मई 2026 आपके लिए खास महीना हो सकता है. इस महीने Vivo, Oppo और OnePlus जैसी कंपनियां कई नए फ्लैगशिप, मिडरेंज और अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं. Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra, OnePlus Nord CE 6 और Vivo X300 FE जैसे डिवाइस दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं.
May 2026 Smartphone Launches: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मई 2026 आपके लिए खास महीना साबित हो सकता है. इस महीने भारत में कई बड़े ब्रांड अपने नए फ्लैगशिप, मिडरेंज और अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं. Vivo, Oppo और OnePlus जैसी कंपनियां नए डिवाइस के साथ बाजार में हलचल मचाने की तैयारी में हैं. खास बात यह है कि इन फोन्स में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट प्रोसेसर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं मई 2026 के सबसे चर्चित अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में.
Vivo X300 Ultra पर रहेगी नजर
Vivo अपना नया कैमरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra भारत में 6 मई को लॉन्च कर सकती है. इस फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है. फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया जा सकता है. साथ ही इसमें 6,600mAh बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी. कैमरा लवर्स के लिए यह बड़ा विकल्प बन सकता है.
Oppo Find X9 Ultra भी करेगा एंट्री
Oppo भी मई में अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप Oppo Find X9 Ultra लॉन्च कर सकती है. फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 200MP पेरिस्कोप लेंस, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हो सकते हैं. इस डिवाइस में 7,050mAh की बड़ी बैटरी और 6.82-इंच एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है. इसके अलावा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है.
OnePlus Nord CE 6 और CE 6 Lite भी तैयार
OnePlus अपनी नॉर्ड सीरीज का विस्तार करते हुए OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च कर सकती है. Nord CE 6 में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जबकि CE 6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स चिपसेट दिया जा सकता है. दोनों फोन्स में बड़ी बैटरी और 50MP प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है. यह सीरीज उन यूजर्स के लिए खास हो सकती है, जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं.
Oppo Find X9s देगा मिडरेंज में टक्कर
Oppo Find X9s भी मई में लॉन्च हो सकता है. यह एक प्रीमियम मिडरेंज स्मार्टफोन होगा. इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर, 6.59-इंच एमोलेड स्क्रीन और पीछे की तरफ तीन 50MP कैमरे मिल सकते हैं. फोन में 7,025mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है. यह उन यूजर्स को पसंद आ सकता है, जो मिडरेंज बजट में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं.
Vivo X300 FE भी आएगा बाजार में
Vivo, X300 Ultra के साथ Vivo X300 FE भी लॉन्च कर सकती है. यह कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होगा, जिसमें 6.31-इंच एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है. फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट, एंड्रॉयड 16 और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हो सकते हैं. बैटरी की बात करें, तो इसमें 6,500mAh बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: 30 अप्रैल को इन 3 शेयरों में लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने दिया टारगेट प्राइस; जानें कितना मिल सकता है रिटर्न
Latest Stories
Poco C81 Pro लॉन्च… ₹9300 में 6000mAh बैटरी, 6.9 इंच डिस्प्ले और 120Hz स्क्रीन के साथ एंट्री
Jio का ‘ऑल-इन-वन’ प्लान! ₹459 में डेटा, गेमिंग, OTT और क्लाउड स्टोरेज सब शामिल; चेक करें लिस्ट
Inverter या Convertible AC… कौन कम बिजली में देगा ज्यादा कूलिंग? खरीदने से पहले जानें कौन है बेस्ट, चेक करें कीमत
