Weekend OTT Releases: वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट तैयार, Netflix से JioHotstar तक नई रिलीज की पूरी लिस्ट
इस हफ्ते भी Netflix, Amazon Prime Video, SonyLIV, ZEE5 और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और सीरीज आई हैं. इस लिस्ट में एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा जैसे कई अलग-अलग जॉनर शामिल हैं. अनिल कपूर की नई फिल्म Subedaar से लेकर कोरियन रोमांटिक ड्रामा Boyfriend on Demand तक कई दिलचस्प कहानियां इस हफ्ते रिलीज हुई हैं.
Weekend OTT Releases: वीकेंड आते ही ज्यादातर लोग घर पर आराम करते हुए फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और शो रिलीज होते हैं, जो दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा विकल्प बन जाते हैं. इस हफ्ते भी Netflix, Amazon Prime Video, SonyLIV, ZEE5 और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और सीरीज आई हैं.
इस लिस्ट में एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा जैसे कई अलग-अलग जॉनर शामिल हैं. अनिल कपूर की नई फिल्म Subedaar से लेकर कोरियन रोमांटिक ड्रामा Boyfriend on Demand तक कई दिलचस्प कहानियां इस हफ्ते रिलीज हुई हैं. अगर आप भी इस वीकेंड कुछ नया देखना चाहते हैं तो यह लिस्ट आपके लिए काफी काम की हो सकती है. आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर कौन-कौन सी नई फिल्में और शो आए हैं.
Young Sherlock
Amazon Prime Video पर रिलीज हुई सीरीज Young Sherlock मशहूर जासूस शर्लॉक होम्स के युवा दिनों की कहानी दिखाती है. इस शो में 19 साल के शर्लॉक की जिंदगी दिखाई गई है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान वह एक हत्या के मामले में उलझ जाता है. इसी जांच के दौरान उसे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का पता चलता है.
Vladimir
Netflix पर आई सीरीज Vladimir एक ड्रामा स्टोरी है. इसमें एक अंग्रेजी प्रोफेसर की कहानी दिखाई गई है जिसकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है. उसके पति पर पुराने गलत आरोप लगते हैं. इसी बीच वह अपने कॉलेज के एक नए सहकर्मी की ओर आकर्षित हो जाती है. इससे उसकी जिंदगी में कई नई परेशानियां शुरू हो जाती हैं.
Subedaar
Amazon Prime Video पर रिलीज हुई फिल्म Subedaar में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में वह अर्जुन मौर्य नाम के रिटायर्ड सैनिक का किरदार निभा रहे हैं. वह सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करता है और अपनी बेटी से रिश्ते सुधारना चाहता है. लेकिन हालात ऐसे बन जाते हैं कि उसे अपराधियों के खिलाफ फिर से खड़ा होना पड़ता है.
Boyfriend on Demand
Netflix पर रिलीज हुआ कोरियन ड्रामा Boyfriend on Demand रोमांस और ड्रामा से भरपूर है. इसमें एक वेबटून प्रोड्यूसर की कहानी दिखाई गई है जो अपनी अकेली जिंदगी से परेशान है. वह एक वर्चुअल रियलिटी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करती है. लेकिन धीरे-धीरे उसकी डिजिटल दुनिया और असली जिंदगी आपस में टकराने लगती है.
Laalo: Krishna Sada Sahaayate
SonyLIV पर रिलीज हुई यह गुजराती फिल्म एक गरीब रिक्शा चालक की कहानी है. उसका नाम लालजी उर्फ लाळो है. जल्दी पैसा कमाने की चाह में वह एक मुश्किल स्थिति में फंस जाता है. इस दौरान उसे भगवान कृष्ण के दर्शन होते हैं जो उसे सही रास्ता दिखाते हैं.
DTF St. Louis
JioHotstar पर आई यह एक डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है. कहानी दो दोस्तों की है जो अपनी जिंदगी से परेशान हैं. एक दोस्त दूसरे को एक डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने की सलाह देता है. इसके बाद घटनाएं इतनी उलझ जाती हैं कि मामला एक हत्या की जांच तक पहुंच जाता है.
Hello Bachhon
Netflix पर रिलीज हुई फिल्म Hello Bachhon एक प्रेरणादायक कहानी है. यह Physics Wallah के संस्थापक अलख पांडे की जिंदगी से प्रेरित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक शिक्षक कठिन परिस्थितियों के बावजूद छात्रों को अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करता है.
Jab Khuli Kitaab
ZEE5 पर आई फिल्म Jab Khuli Kitaab एक भावनात्मक पारिवारिक कहानी है. इसमें एक बुजुर्ग दंपति की कहानी दिखाई गई है जिनकी शादी को 50 साल से ज्यादा हो चुके हैं. लेकिन एक पुराने राज के सामने आने से उनके रिश्ते में दरार आ जाती है. बाद में दोनों अपने रिश्ते को फिर से समझने की कोशिश करते हैं.
War Machine
Netflix पर रिलीज हुई फिल्म War Machine एक साइंस फिक्शन थ्रिलर है. कहानी एक सैन्य इंजीनियर और उसके साथियों की है जो एक खतरनाक रोबोटिक दुश्मन से लड़ते हैं. यह दुश्मन दूसरे ग्रह से आया है और उनके मिशन को जीवन-मरण की लड़ाई में बदल देता है.
यह भी पढ़ें: कॉपर में तेजी से चमका यह PSU शेयर, लेकिन क्या यह वैल्यूएशन ट्रैप या बनेगा अगला मल्टीबैगर? क्या कहते हैं आंकड़े?
