80W फास्ट चार्जिंग, मीडियाटेक प्रोसेसर और 50MP सेल्फी कैमरा, भारत में लॉन्च हुआ Oppo F35 5G

Oppo F35 5G Launched: ओप्पो ने 45 हजार तक के बजट में नया फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए इस नए 5जी फोन को लॉन्च कर दिया है. ये फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 2.5K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसी खासियतों के साथ आता है.

ओप्पो स्मार्टफोन Image Credit: ओप्पो

Highlights

  • ओप्पो F35 5G की हुई एंट्री.
  • बड़ी बैटरी वाला फोन.
  • 38,999 रुपए है फोन की शुरुआती कीमत.

Oppo F35 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, कंपनी की एफ35 सीरीज में लॉन्च हुए इस फोन को डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68, आईपी66, आईपी69 और IP69K रेटिंग मिली है. इसके अलावा ये फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ उतारा गया है.

Oppo F35 5G Price in India

इस ओप्पो स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाले बेस वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपए है, अगर आप इस हैंडसेट का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 42999 रुपए खर्च करने होंगे. इस फोन की प्री बुकिंग शुरू हो गई है और 11 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से सेल शुरू हो जाएगी. इस हैंडसेट को अमेजन, कंपनी की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे.

ये फोन आपको टाइटेनियम ग्रे, मिस्ट पिंक और वेव ब्लू रंग में मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो इस रेंज में ओप्पो का ये 5जी स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G, realme GT 7T और OPPO Reno14 5G जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर देगा.

Oppo F35 5G Specifications

इस 5जी फोन में 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.57 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी. इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, साथ में बेहतर ग्राफिक्स के लिए ARM Mali जीपीयू भी है.

फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और साथ में 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा सेंसर मिलेगा. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा. ये हैंडसेट 2.5K पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. 8000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें- 50MP सेल्फी कैमरा और 8000mAh बैटरी, भारत में लॉन्च हुआ Oppo F35 Pro 5G