8000mAh बैटरी के साथ आएगा Redmi Note 17 5G, लॉन्च डेट हो गई पक्की
Upcoming Mobile in India: अगस्त में नए Redmi Note 17 5G स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी को कंफर्म कर दिया है. इसके अलावा फोन के लिए माइक्रोसाइट भी बनाई गई है. ये फोन लॉन्च के बाद ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और मी डॉट कॉम के जरिए बेचा जाएगा.

Upcoming Smartphone in August 2026: Redmi का नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 5G अगले महीने के पहले हफ्ते में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए मी डॉट कॉम के अलावा ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर माइक्रोसाइट तैयार की गई है जिससे फोन के कुछ खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो गए हैं. अमेजन पर बनी माइक्रोसाइट इस बात का भी संकेत है कि फोन के लॉन्च होने के बाद कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा रेडमी नोट 17 5जी को अमेजन पर भी बेचा जाएगा. दो कलर ऑप्शन्स में आने वाला इस फोन को mAhster Edition कहा जा रहा है.
Redmi Note 17 5G Launch Date in India
रेडमी के इस अपकमिंग फोन को अगले महीने 6 अगस्त 2026 को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस रेडमी स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी जान फूंकने के लिए मिलेगी. कंपनी ने बताया कि स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले भी होगी.
चीनी वेरिएंट में कौन-कौन से फीचर्स?
नए Redmi Note 17 5G के लॉन्च में कुछ ही समय बचा है, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में चिपसेट और कैमरा समेत और भी डिटेल्स से पर्दा उठा सकती है. कंपनी द्वारा बताए गए स्पेसिफिकेशन्स हैंडसेट के चीनी वर्जन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स जैसे ही हैं. चीनी वर्जन की बात करें तो फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है.
Redmi Note 17 5G Price in India (संभावित)
हाल ही में, एक रिपोर्ट से पता चला था कि रेडमी के इस अपकमिंग फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 30,000 रुपए से ज्यादा होगी, जिसमें 6GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये फोन Xiaomi के HyperOS 3 के साथ आने की उम्मीद है, जो Android 16 पर बेस्ड होगा. एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि रेडमी नोट सीरीज के फोन को 4 साल OS अपग्रेड और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- PhonePe-Google Pay को टक्कर दे सकता है Elon Musk का X Money! ऐसे करेगा काम