TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

बड़ी टेक कंपनियों में आई छंटनी की आंधी, AI और कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों की हुई निकासी

साल 2025 में Amazon, Microsoft, Meta, Intel जैसी दिग्गज कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को निकाला है. कंपनियों का कहना है कि ये फैसले AI तकनीक के विस्तार और लागत में कटौती के तहत लिए गए हैं. इससे इतर कुछ दूसरी टेक कंपनियों की ओर से भी छंटनी की बात सामने आई है.

टेक कंपनियों में हुई छंटनी Image Credit: @Money9live

Layoffs in 2025 on the name of ai and cost cutting: साल 2025 में Amazon, Microsoft, Meta, Intel जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनियों का कहना है कि ये फैसले AI को अपनाने और खर्चों में कटौती यानी कॉस्ट कटिंग की रणनीति के तहत लिए जा रहे हैं. इससे पहले भी कई कंपनियों ने अलग-अलग कारणों के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी की है.

Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट ने साल में तीसरी बार कर्मचारियों को निकाला है. इस बार सेल्स और कस्टमर सर्विसेज से जुड़े पद सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. मई में ही कंपनी ने 6,000 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया था. AI पर करीब 80 बिलियन डॉलर खर्च करने की योजना के चलते ये बदलाव किए जा रहे हैं.

Intel

चिप बनाने वाली कंपनी Intel ने जुलाई से अपने फाउंड्री डिवीजन में 15-20 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है. इससे दुनियाभर में 10,000 से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं. कंपनी ने तिमाही में 821 मिलियन डॉलर का घाटा झेला है.

Amazon

Amazon के CEO एंडी जैसी ने कहा कि AI तकनीक को अपनाने की वजह से ही कंपनी ने 14,000 से ज्यादा कॉर्पोरेट पदों को खत्म किया है. इसमें मिडल मैनेजमेंट, कस्टमर सपोर्ट, HR और इंटरनल कम्युनिकेशन से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं.

Meta

Meta ने अपनी Reality Labs डिवीजन में अप्रैल में छंटनी की. फरवरी से ही कंपनी 5 फीसदी कर्मचारियों (करीब 3,600 लोग) को प्रदर्शन आधारित कारणों से निकाल रही है. 2022 से अब तक Meta ने 21,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से हटाया है. इस आधार पर मेटा ने अब तक सबसे ज्यादा लोगों को नौकरी को खत्म किया है.

दूसरी कंपनियों का हाल

  • CrowdStrike: साइबर सिक्योरिटी फर्म ने AI के इस्तेमाल से कामकाज में कुशलता लाने के लिए 5 फीसदी कर्मचारियों को निकाला.
  • Block: फिनटेक कंपनी ने मार्च में 931 लोगों की छंटनी की, जबकि जनवरी में पहले ही 1,000 पद खत्म किए थे.
  • Walmart: रिटेल दिग्गज ने अपनी टेक और विज्ञापन टीम से 1,500 के करीब पदों में कटौती की.

ये भी पढ़ें- 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये शानदार स्मार्टफोन, फीचर्स में नहीं कोई समझौता, जानें टॉप 5 ऑप्शनंस