जून में 134.8 करोड़ पहुंचा टेलीकॉम यूजर बेस, Airtel ने जोड़े सबसे ज्यादा नए कस्टमर, Jio दूसरे नंबर पर
TRAI के जून 2026 के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल टेलीकॉम ग्राहकों की संख्या बढ़कर 134.8 करोड़ हो गई. इस दौरान Bharti Airtel ने सबसे ज्यादा 31.63 लाख नए ग्राहक जोड़े, जबकि Reliance Jio ने 22.91 लाख नए यूजर जोड़े. दोनों कंपनियों ने मिलकर कुल 62 लाख नए ग्राहकों में से करीब 87 फीसदी का योगदान दिया.

देश में टेलीकॉम सर्विस का दायरा लगातार बढ़ रहा है. जून 2026 में मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों सर्विस में नए ग्राहकों की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल टेलीकॉम ग्राहकों की संख्या बढ़कर 134.8 करोड़ हो गई है. इस दौरान Bharti Airtel ने सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोडे, जबकि Reliance Jio दूसरे स्थान पर रही. रिपोर्ट में ब्रॉडबैंड और वायरलाइन से जुडे़ अहम आंकडे़ भी सामने आए हैं.
Airtel ने सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़े
TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, जून महीने में Bharti Airtel ने कुल 31.63 लाख नए ग्राहक जोड़े. इनमें 29.89 लाख मोबाइल और 1.73 लाख फिक्स्ड लाइन ग्राहक शामिल रहे. ग्राहक जोड़ने के मामले में Airtel सबसे आगे रही. इसके बाद Reliance Jio ने 22.91 लाख नए ग्राहक जोडे़, जिनमें 21.46 लाख मोबाइल और 1.44 लाख फिक्स्ड लाइन यूजर शामिल थे.
Jio और Airtel का रहा सबसे बड़ा योगदान
जून में देश में कुल 62 लाख नए टेलीकॉम ग्राहक जुड़े. इनमें से करीब 54.54 लाख ग्राहक केवल Airtel और Jio के नेटवर्क पर आए. यानी कुल नए ग्राहकों में इन दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 87 फीसदी रही. Vodafone Idea ने भी 1.63 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोडे़, जबकि BSNL के साथ 94 हजार से ज्यादा नए यूजर जुडे़े. दूसरी ओर MTNL को ग्राहकों का नुकसान हुआ.
यह भी पढ़ें- Suzlon Energy Q1: प्रॉफिट में 6 फीसदी की गिरावट, रेवेन्यू में उछाल; कंपनी को मिला रिकॉर्ड ऑर्डर
ब्रॉडबैंड ग्राहक भी बढे़
जून 2026 में देश के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 108.75 करोड़ पहुंच गई, जो मई में 108 करोड़ थी. इस सेगमेंट में Reliance Jio 53.22 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर रही. Bharti Airtel के पास 37.99 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं. इसके बाद Vodafone Idea, BSNL और Atria Convergence का स्थान रहा. इससे साफ है कि देश में हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है.