इस हफ्ते OTT पर क्या देखें, 2 से 8 फरवरी तक नई फिल्में और शोज की भरमार; यहां चेक करें पूरी लिस्ट
2 फरवरी से 8 फरवरी के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही हैं. म्यूजिक अवॉर्ड शो से लेकर रोमांटिक कॉमेडी, कोर्टरूम थ्रिलर, राजनीतिक ड्रामा और हॉरर-कॉमेडी तक हर तरह का कंटेंट मौजूद है. कुछ बड़े सितारों की फिल्में आ रही हैं, तो कुछ चर्चित इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री भी स्ट्रीम होंगी.
OTT release this week: अगर आप वीकेंड पर घर बैठकर कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास है. 2 फरवरी से 8 फरवरी के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही हैं. म्यूजिक अवॉर्ड शो से लेकर रोमांटिक कॉमेडी, कोर्टरूम थ्रिलर, राजनीतिक ड्रामा और हॉरर-कॉमेडी तक हर तरह का कंटेंट मौजूद है. कुछ बड़े सितारों की फिल्में आ रही हैं, तो कुछ चर्चित इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री भी स्ट्रीम होंगी. कई टाइटल पहले सिनेमाघरों या फेस्टिवल्स में चर्चा बटोर चुके हैं और अब दर्शक इन्हें घर बैठे देख पाएंगे. अगर आपकी वॉचलिस्ट खाली पड़ी है, तो यह हफ्ता उसे भरने के लिए एकदम सही है
Grammy Awards 2026 से होगी शुरुआत
2 फरवरी को JioHotstar पर Grammy Awards 2026 लाइव स्ट्रीम होगा. इसमें कई इंटरनेशनल स्टार्स की परफॉर्मेंस और दिग्गज कलाकारों को श्रद्धांजलि दी जाएगी.
रोमांस और हंसी का तड़का
4 फरवरी को Prime Video पर तेलुगु फिल्म Nari Nari Naduma Murari रिलीज होगी, जिसमें एक युवक की दो शादियों से उसकी जिंदगी उलझ जाती है. उसी दिन इंग्लिश रोमांटिक फिल्म Relationship Goals भी आएगी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री की रेस और प्यार की कहानी दिखाई जाएगी.
थ्रिलर Kennedy और The Lincoln Lawyer Season 4
ZEE5 पर अनुराग कश्यप की फिल्म Kennedy स्ट्रीम होगी, जिसे इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में सराहा गया है. 5 फरवरी को Netflix पर The Lincoln Lawyer Season 4 आएगा, जिसमें वकील मिकी हॉलर खुद एक बड़े केस में फंस जाता है.
डॉक्यूमेंट्री की खास पेशकश
6 फरवरी को Prime Video पर Finding Harmony: A King’s Vision रिलीज होगी, जो पर्यावरण संरक्षण पर आधारित है. उसी दिन Netflix पर शतरंज खिलाड़ी पर बनी डॉक्यूमेंट्री Queen of Chess भी स्ट्रीम होगी.
Parasakthi और The Raja Saab
ZEE5 पर तमिल राजनीतिक ड्रामा Parasakthi आएगा, जो 1960 के दशक के छात्र आंदोलन पर आधारित है. वहीं JioHotstar पर प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म The Raja Saab रिलीज होगी, जिसमें डर और रोमांस दोनों हैं.
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 भी चर्चा में
कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म Kis Kisko Pyaar Karoon 2 भी JioHotstar पर आने वाली है, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है.
इसे भी पढे़ं- STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स
Latest Stories
WhatsApp पर जल्द आ सकता है पेड सब्सक्रिप्शन, एक्सक्लूसिव फीचर्स के लिए देने पड़ेंगे पैसे; जानें डिटेल्स
एक्सीडेंट की झूठी खबर से डराकर हो रही ठगी, एक फोटो खोलते ही खाली हो जाएगा अकाउंट, ऐसे करें बचाव
बैंक से आए ऐसा Emai तो हो जाएं सतर्क, एक क्लिक में हो सकती है बड़ी ठगी, ऐसे रहें सेफ
जानें क्या है Online Grooming फ्रॉड जिसके शिकार हो रहे बच्चे, चेतावनी जारी, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
