एलन मस्क का बड़ा फैसला, X का एल्गोरिद्म होगा अपग्रेड, यूजर्स की फीड में आएगा बड़ा बदलाव

एलन मस्क ने X प्लेटफॉर्म के AI recommendation एल्गोरिद्म में बड़े बदलाव का ऐलान किया है, जो अगले सप्ताह से लागू होगा. इस अपडेट के बाद X यूजर्स की पसंद और व्यवहार को और बेहतर समझकर अधिक सटीक कंटेंट दिखाएगा. खास बात यह है कि यह ओपन सोर्स होगा, जिससे अन्य कंपनियां भी इसका लाभ उठा सकेंगी.

X AI recommendation algorithm Image Credit: Canva/ Money9

X AI recommendation algorithm: ऑफिस में मेरे आसपास कुछ लोग बैठते हैं. उन सभी ने इस बात से सहमति दी है कि वे जो भी एक बार अपने फोन या कॉमर्स साइट पर सर्च करते हैं, उसके बाद उनके फीड में उसी से जुड़े कंटेंट या प्रोडक्ट दिखने लगते हैं. आपके साथ भी ऐसा होता होगा. क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे की वजह Recommendation Algorithm होता है. आने वाले समय में यह और भी सटीक और शार्प होने वाला है. दुनिया के सबसे अमीर शख्स और AI प्लेटफॉर्म Grok के मालिक एलॉन मस्क ने इससे जुड़े एक नए अपडेट की घोषणा की है. मस्क ने कहा है कि X AI recommendation algorithm अपडेट का ऐलान किया गया है. यह अपडेट अगले सप्ताह से लागू हो जाएगा. इससे X अब आपके व्यवहार को और भी बेहतर तरीके से समझेगा. साथ ही, यह एक open source अपडेट है, जिससे अन्य कंपनियां भी इसका लाभ ले सकेंगी.

यह भी पढ़ें: इस खास डिवाइस के जरिये हो रही ठगी, फिरौती की रकम वसूल रहे हैं ठग; सरकार ने जारी की चेतावनी

क्या है AI recommendation algorithm?

AI recommendation algorithm एक ऐसी तकनीक है जो यूजर्स की पसंद और व्यवहार को समझकर उन्हें उपयुक्त सुझाव प्रदान करती है. यह एल्गोरिदम आपके द्वारा देखी गई, खोजी गई या पसंद की गई चीजों का डेटा इकट्ठा करता है और उसमें पैटर्न पहचानता है, ताकि भविष्य में आपको वही कंटेंट या प्रोडक्ट दिखा सके जो आपको पसंद आ सकता है. उदाहरण के लिए, यदि आप अक्सर एक्शन फिल्में देखते हैं, तो यह एल्गोरिदम आपको और एक्शन से जुड़ी फिल्में सुझाएगा. इस प्रकार, यह तकनीक यूजर का अनुभव बेहतर बनाती है और समय की बचत भी करती है.

इससे यूजर को क्या फायदा होगा?

इस अपडेट (open source AI recommendation algorithm) से यूजर को कई महत्वपूर्ण फायदे मिलते हैं. सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर को उसकी पसंद के अनुसार अधिक सटीक सुझाव मिलते हैं, जिससे उसे बार-बार खोजने की जरूरत नहीं पड़ती और समय बचता है. इसके अलावा, open source होने के कारण सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ती है, यानी यूजर को भरोसा रहता है कि एल्गोरिदम कैसे काम कर रहा है. ऐसे सिस्टम को लगातार बेहतर बनाया जा सकता है, जिससे यूजर को बेहतर अनुभव मिलता है. साथ ही, यह अपडेट नई और विविध चीजें भी सुझाता है, जिससे यूजर को अपनी रुचि के अनुसार नए विकल्प खोजने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर सस्पेंस का तूफान! ये 3 नई थ्रिलर फिल्में हिला देंगी दिमाग, ट्विस्ट जानकर रह जाएंगे हैरान