YouTube का बड़ा अपडेट, अब वीडियो चलते-चलते फोन पर करें कई काम, PiP फीचर रोलआउट शुरू

Picture-in-Picture एक ऐसा फीचर है जिसमें वीडियो छोटा होकर स्क्रीन पर चलता रहता है. जब आप YouTube ऐप से बाहर निकलते हैं, तब भी वीडियो बंद नहीं होता. यह एक छोटे बॉक्स में चलता रहता है, जिसे आप स्क्रीन पर कहीं भी रख सकते हैं.

YouTube PIP Feature Image Credit: Canva/Money9 live

YouTube PIP Feature: मोबाइल पर वीडियो देखते समय अक्सर हमें एक साथ कई काम करने पड़ते हैं. जैसे चैट करना, ब्राउजिंग करना या कोई और ऐप इस्तेमाल करना. पहले ऐसा करने पर वीडियो बंद हो जाता था, लेकिन अब YouTube ने इस समस्या का आसान समाधान दे दिया है.

कंपनी ने अपने Picture-in-Picture यानी PiP फीचर को अब दुनियाभर के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. यह फीचर पहले सीमित यूजर्स के लिए था, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी तक पहुंचाया जा रहा है. इससे चलाते हुए बाकी काम भी आसानी से कर सकेंगे.

क्या है Picture-in-Picture फीचर

Picture-in-Picture एक ऐसा फीचर है जिसमें वीडियो छोटा होकर स्क्रीन पर चलता रहता है. जब आप YouTube ऐप से बाहर निकलते हैं, तब भी वीडियो बंद नहीं होता. यह एक छोटे बॉक्स में चलता रहता है, जिसे आप स्क्रीन पर कहीं भी रख सकते हैं.

अब सभी यूजर्स को मिलेगा फायदा

पहले यह फीचर सिर्फ YouTube Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध था, खासकर अमेरिका के बाहर. लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. आने वाले महीनों में यह फीचर दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंच जाएगा. नॉन-प्रीमियम यूजर्स को यह फीचर नॉन-म्यूजिक वीडियो के लिए मिलेगा. यानी आप सामान्य वीडियो छोटे स्क्रीन में देख सकते हैं. वहीं Premium यूजर्स को म्यूजिक और नॉन-म्यूजिक दोनों तरह के वीडियो में यह सुविधा मिलेगी.

कैसे काम करता है यह फीचर

जब आप YouTube पर वीडियो देख रहे होते हैं, तो बस ऐप से बाहर निकल जाएं या होम बटन दबाएं. वीडियो अपने आप छोटे विंडो में चलने लगेगा. आप इसे स्क्रीन पर कहीं भी मूव कर सकते हैं और बाकी ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अगर आप इस फीचर को बंद करना चाहते हैं, तो YouTube ऐप की सेटिंग में जाकर इसे ऑफ कर सकते हैं. वहीं Android में इसे ऑन करने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर YouTube ऐप के PiP ऑप्शन को चालू करना होगा.

यह भी पढ़ें: 5Kg वाला सिलेंडर सबसे महंगा, खा गए ना चक्कर… एक किलो गैस की कीमत 168 रुपये पहुंची, 14.2 किलो वाला LPG 62% सस्ता