Bank Holidays
Bank Holidays: बैंक जाने से पहले यहां चेक करें कि आज बैंक खुले हैं या बंद। इस पेज पर आपको साल 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी जानकारी मिलेगी। यहां जानें किस महीने, किस तारीख और किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा RBI की छुट्टियों की लिस्ट, शनिवार और रविवार की छुट्टियों और त्योहारों के दौरान बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी भी मिलेगी.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में लागू होने वाली छुट्टियां शामिल होती हैं। यहां आपको जनवरी से दिसंबर 2026 तक की बैंक छुट्टियों की महीनेवार जानकारी मिलेगी। भारत में सभी राज्यों में बैंक की छुट्टियां एक जैसी नहीं होती हैं। कई त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहते हैं। यहां दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत सभी राज्यों की बैंक छुट्टियों की जानकारी मिलेगी। बैंक जाने से पहले जान लें कि आज आपके शहर या राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। इस सेक्शन में आज की बैंक छुट्टी, उसके कारण और संबंधित राज्यों की जानकारी मिलेगी.
आज 16 नवंबर को छठ पूजा के चलते पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे. नवंबर में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कुल 16 दिन बैंक की छुट्टियां हैं. हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
देश में आज यानी मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को सात शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार के दौरान अलग-अलग क्षेत्रीय और धार्मिक अवसरों के चलते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इन शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.