TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

NEET Exam

देशभर में मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली NEET परीक्षा भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. इसमें हर साल करीब 20 से 25 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं. NEET का आयोजन National Testing Agency (NTA) द्वारा किया जाता है. NTA की जिम्मेदारी आवेदन प्रक्रिया से लेकर एडमिट कार्ड जारी करने, परीक्षा केंद्र तय करने, परीक्षा संचालन, आंसर-की जारी करने और रिजल्ट घोषित करने तक होती है. परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना भी एजेंसी की अहम भूमिका है. NEET स्कोर के आधार पर देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलता है. परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से सवाल पूछे जाते हैं। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए NEET सबसे अहम प्रवेश परीक्षा मानी जाती है. AIIMS और JIPMER जैसे बड़े संस्थानों में दाखिला भी अब NEET स्कोर के जरिए ही होता है. हर साल बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण इस परीक्षा का स्तर और महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है.

Read More

NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी, लेकिन अब जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट के बाद सरकार और NTA ने इसे दोबारा कराने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब आगे क्या होगा.

राजस्थान के सीकर से नीट यूजी 2026 पेपर लीक का मामला सामने आया था. मामले की जांच राजस्थान पुलिस SOG कर रही थी. शुरुआत में SOG का मान रही थी कि नीट यूजी पेपर लीक नहीं हुआ था. मंगलवार को परीक्षा को रद्द कर दिया गया.

NEET UG 2026 परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रद्द कर दिया है. एजेंसी ने कहा कि जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया. अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई तारीख जल्द जारी होगी. सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है. छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और जमा फीस वापस की जाएगी.