केवल ₹28000 में करें बाली की सैर, ये हैं सस्ते पैकेज और ट्रैवल की डिटेल, जानें 1 लाख भारतीय रुपये की कितनी वैल्यू
गर्मियों की छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इंडोनेशिया का खूबसूरत द्वीप Bali आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. कम बजट से लेकर लग्जरी पैकेज तक, यहां हर तरह की सुविधा मौजूद है. भारतीय रुपये की मजबूत कीमत के कारण बाली की यात्रा भारतीय पर्यटकों के लिए और भी किफायती बन जाती है.

Bali Holiday Planning: अगर आप इस साल गर्मी की छुट्टी विदेश में बिताने की सोच रहे हैं, तो इंडोनेशिया का खूबसूरत द्वीप Bali आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समुद्र तटों, मंदिरों और रोमांचक एक्टिविटीज के कारण बाली भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल है. अच्छी बात यह है कि यहां हर बजट के हिसाब से टूर पैकेज उपलब्ध हैं.
बाली घूमने का खर्च कितना आएगा?
बजट फ्रेंडली पैकेज
कई ट्रैवल कंपनियां जैसे Make My Trip और Thrillophilia किफायती बाली पैकेज ऑफर कर रही हैं. कुछ पैकेज 5 दिन से लेकर 7 दिन तक के होते हैं, जिनकी शुरुआती कीमत लगभग 28,000 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होती है. इन पैकेजों में आमतौर पर होटल में ठहरने, खाने और लोकल ट्रांसफर की सुविधा शामिल रहती है. Thomas Cook करीब 21000 में हनीमून पैकज , Cox And King करीब 36000 रुपये में कस्टमाइज्ड पैकेज दे रहे हैं.
पर्यटक इन पैकेजों में वाटर स्पोर्ट्स, मशहूर मंदिरों की सैर, झरनों की यात्रा, धान के खेतों का नजारा और लोकप्रिय द्वीपों की ट्रिप का आनंद ले सकते हैं. हालांकि, कई बजट पैकेजों में फ्लाइट टिकट शामिल नहीं होती.
लग्जरी ट्रिप का खर्च
अगर आप 5-स्टार होटल और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं के साथ लग्जरी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो खर्च बढ़ सकता है. कुछ प्रीमियम पैकेज लगभग 50,000 रुपये से शुरू होते हैं, जिनमें शानदार होटल, स्पा, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट और गाइडेड टूर शामिल होते हैं. फ्लाइट टिकट जोड़ने के बाद पूरे ट्रिप का खर्च लगभग 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.
भारतीय रुपया और इंडोनेशियन रुपिया का अंतर
इंडोनेशिया की मुद्रा इंडोनेशियन रुपिया (IDR) है. मई 2026 के अनुसार, 1 भारतीय रुपया लगभग 183 इंडोनेशियन रुपिया के बराबर है. यानि अगर आप 1 लाख भारतीय रुपये को इंडोनेशियन रुपिया में बदलते हैं, तो आपको करीब 1 करोड़ 83 लाख इंडोनेशियन रुपिया मिल सकते हैं. इसी वजह से भारतीय पर्यटकों को बाली में कई चीजें अपेक्षाकृत सस्ती महसूस होती हैं. अगर आप कम बजट में विदेशी यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं, तो Bali आपके लिए शानदार डेस्टिनेशन साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: ऑल टाइम लो पर रुपया, फिर भी इन देशों में पावरफुल, यहां 1 लाख बन जाएंगे 2.78 करोड़, घूमना-रहना सब है सस्ता