TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

पुरानी बेडशीट फेंकने की गलती न करें! सफाई से लेकर बागवानी तक, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

पुरानी और फीकी पड़ चुकी बेडशीट को फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें. इन्हें सफाई के कपड़ों, फर्नीचर कवर, बागवानी, शॉपिंग बैग और पालतू जानवरों के बिस्तर जैसी कई उपयोगी चीजों में बदला जा सकता है. ये आसान उपाय न सिर्फ पैसे बचाते हैं, बल्कि घर को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने में भी मदद करते हैं.

चादर Image Credit: Money9 Live

अक्सर जब घर की बेडशीट पुरानी हो जाती है, उसका रंग उड़ जाता है या वह कहीं से थोड़ी फट जाती है, तो हम उसे कबाड़ समझकर फेंक देते हैं या फिर अलमारी के किसी कोने में छुपाकर रख देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सस्टेनेबिलिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन पुरानी चादरों को फेंकने के बजाय आप इनका इस्तेमाल घर के कई बड़े कामों में कर सकते हैं? अपने बड़े आकार और मजबूत कपड़े की वजह से पुरानी चादरें रीसाइकिल करने के लिए सबसे बेस्ट होती हैं. ऐसा करके आप न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचने से बचाएंगे, बल्कि अपने ढेर सारे पैसे भी बचा सकते हैं.

आइए जानते हैं कि पुरानी हो चुकी चादरों को आप कैसे एक नया और शानदार जीवन दे सकते हैं:

  1. घर की चमक बढ़ाएंगे सफाई के कपड़े

पुरानी चादरों का सबसे आसान और बेहतरीन इस्तेमाल सफाई के लिए किया जा सकता है. चादर का कपड़ा बेहद सॉफ्ट होता है, जो खिड़कियों के कांच, धूल-मिट्टी साफ करने और घर के आम कामकाज के लिए एकदम परफेक्ट है. आपको बस चादर को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काटना है और एक टोकरी में रख लेना है. बाजार से महंगे डस्टर खरीदने के बजाय ये घरेलू कपड़े बेहद काम आएंगे और इन्हें धोकर बार-बार इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

  1. कीमती फर्नीचर के लिए सुरक्षा कवच

घर में पेंट का काम चल रहा हो या फिर दिवाली की सफाई, महंगे सोफे और कुर्सियों को धूल और दाग-धब्बों से बचाना एक बड़ा सिरदर्द होता है. चूंकि चादरों का साइज बड़ा होता है, इसलिए ये आपके कीमती फर्नीचर के लिए बेहतरीन कवर का काम कर सकती हैं. अगर आप किसी फर्नीचर को लंबे समय के लिए स्टोर रूम में रख रहे हैं, तो उसे पुरानी चादर से ढक दें, वह सालों-साल नया जैसा रहेगा.

  1. बगीचे के पौधों के लिए वरदान

अगर आपको बागवानी का शौक है, तो पुरानी चादरें आपके बहुत काम आ सकती हैं. तेज चिलचिलाती धूप, भारी ओलावृष्टि या सर्दियों के मौसम में पाले से नाजुक पौधों को बचाने के लिए आप इन चादरों का इस्तेमाल छांव या कवर के रूप में कर सकते हैं. इसके अलावा, बगीचे से फल और सब्जियां तोड़ते समय उन्हें साफ जगह पर रखने के लिए भी चादर जमीन पर बिछाई जा सकती है.

  1. बनाएं स्टाइलिश शॉपिंग बैग और पाउच

प्लास्टिक की थैलियों को अलविदा कहने का यह सबसे अच्छा तरीका है. थोड़ी सी सिलाई करके आप पुरानी चादरों से सुंदर कैरी बैग, थैले या छोटे पाउच बना सकते हैं. ये बैग काफी मजबूत होते हैं और सब्जी या राशन लाने के लिए बाजार ले जाने में बहुत आसान रहते हैं.

यह भी पढ़ें: मानसून में AC का Dry Mode करें यूज, कम होगी उमस, बढे़गा आराम और घटेगा बिजली बिल

  1. पालतू जानवरों के लिए आरामदायक बिस्तर

अगर आपके घर में कुत्ता या बिल्ली है, तो पुरानी चादर उनके लिए एक आरामदायक बिस्तर बन सकती है. चादर का सूती और मुलायम कपड़ा उनके बास्केट या बॉक्स में बिछाने के लिए बहुत अच्छा होता है. इसे साफ करना और धोना भी बेहद आसान होता है, जिससे आपके पेट्स को हमेशा साफ-सुथरा बिस्तर मिलेगा.