पेशावरी से लेकर जोधपुरी तक, शेरवानी के कितने हैं स्टाइल? जानें हर डिजाइन की खासियत और कीमत

शेरवानी आज दूल्हों के लिए सिर्फ पारंपरिक पहनावा नहीं, बल्कि रॉयल स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है. पेशावरी, अचकन, जोधपुरी, इंडो-वेस्टर्न, अनारकली और चिपकन जैसी कई डिजाइन बाजार में मौजूद हैं. हर शेरवानी की अपनी खास फिटिंग, फैब्रिक और एम्ब्रॉयडरी होती है. इनकी कीमत आमतौर पर 2 हजार रुपये से शुरू होकर 4 लाख रुपये या उससे ज्यादा तक जा सकती है.

शेरवानी के प्रकार Image Credit:

शादी का सीजन आते ही दूल्हों के लिए सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर ऐसा क्या पहना जाए जिससे रॉयल और क्लासी लुक मिले. आजकल सिर्फ सूट या ब्लेजर नहीं, बल्कि शेरवानी दूल्हों की पहली पसंद बन चुकी है. शेरवानी भारतीय ट्रेडिशन और मॉडर्न फैशन का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो किसी भी लड़के को महाराजा जैसा लुक दे सकता है.

लेकिन बाजार में इतनी तरह की शेरवानियां मौजूद हैं कि सही चुनाव करना आसान नहीं होता. कोई रॉयल लुक चाहता है, कोई सिंपल और एलिगेंट, तो कोई मॉडर्न टच वाली डिजाइन पसंद करता है. ऐसे में आइए जानते हैं कितने तरह की होती है शेरवानी, उनकी खासियत क्या है.

पेशावरी शेरवानी

पेशावरी शेरवानी ढीली और लंबी फिटिंग वाली होती है. इसे पहनने पर बेहद रॉयल और ग्रेसफुल लुक मिलता है. यह आमतौर पर ऊन, कॉटन या सिल्क फैब्रिक में बनाई जाती है और उस पर एम्ब्रॉयडरी, बीड्स या सीक्विन का काम किया जाता है. इसे चूड़ीदार और रॉयल जूतियों के साथ पहनने पर पूरा लुक और शानदार दिखता है. इसकी कीमत आमतौर पर 5 हजार रुपये से शुरू होकर 30 हजार रुपये या उससे ज्यादा तक जा सकती है.

अचकन शेरवानी

अचकन शेरवानी लंबाई में थोड़ी छोटी होती है और कम फैली हुई डिजाइन में आती है. यही वजह है कि कम हाइट वाले पुरुषों पर यह काफी अच्छी लगती है. इसमें गोल्डन या ब्लैक थ्रेड एम्ब्रॉयडरी काफी पसंद की जाती है. इसे चूड़ीदार या धोती के साथ पहना जाता है. यह शेरवानी सिंपल लेकिन बेहद क्लासी लुक देती है. अगर कीमत की बात करें तो अचकन शेरवानी करीब 10 हजार रुपये से शुरू होती है.

जोधपुरी शेरवानी

राजस्थान के जोधपुर से निकली यह शेरवानी आज भी सबसे ज्यादा रॉयल मानी जाती है. इसकी फिटिंग और कट दूल्हे को शाही अंदाज देती है. जोधपुरी शेरवानी खासतौर पर सिल्क और फाइन फैब्रिक में बनाई जाती है. इसमें स्टोल, ब्रोच, साफा और किलंगी जोड़ने पर पूरा महाराजा लुक तैयार हो जाता है.

यह लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है, लेकिन सही फिटिंग होना बेहद जरूरी है. इसकी कीमत 8 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये या उससे ज्यादा तक जा सकती है.

इंडो-वेस्टर्न शेरवानी

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक चाहते हैं तो इंडो-वेस्टर्न शेरवानी बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आजकल युवाओं में इसका क्रेज तेजी से बढ़ा है. इसमें जरी, जरदोजी, चिकन और कशीदा वर्क देखने को मिलता है. यह शेरवानी मॉडर्न कट और डिजाइन के कारण पार्टी और रिसेप्शन में काफी पसंद की जाती है. इसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये या उससे ज्यादा तक हो सकती है.

अनारकली शेरवानी

अनारकली शेरवानी नीचे की ओर ज्यादा फ्लेयर वाली होती है. लंबे कद वाले लोगों पर यह बेहद शानदार लगती है.
इसमें बारीक जरदोजी और कश्मीरी एम्ब्रॉयडरी का काम किया जाता है, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है. यह शेरवानी शादी में अलग और यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के लिए पहनी जाती है. इसकी कीमत 15 हजार रुपये से शुरू होकर 4 लाख रुपये तक जा सकती है.

चिपकन शेरवानी

चिपकन शेरवानी लंबे कोट जैसी होती है और इसमें भारी एम्ब्रॉयडरी की जाती है. यह स्टाइल बेहद क्लासी और ट्रेडिशनल मानी जाती है. इसे जोधपुरी पैंट, चूड़ीदार या धोती पायजामे के साथ पहना जाता है. कम एक्सेसरीज के साथ भी यह शेरवानी शानदार लुक देती है. इसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये से शुरू होकर 1 लाख रुपये से ज्यादा तक जा सकती है.

इसे भी पढ़ें- लैपटॉप चार्जर की इस छोटी काली गांठ में छिपा है बड़ा साइंस! 90% लोग नहीं जानते होंगे इसका असली काम





Latest Stories

3, 4 और 5 STAR होटल में क्या होता है फर्क?, कौन तय करता है रेटिंग; जानें सुविधाओं और किराए का पूरा गणित

लैपटॉप चार्जर की इस छोटी काली गांठ में छिपा है बड़ा साइंस! 90% लोग नहीं जानते होंगे इसका असली काम

टीवी रिमोट के 5 नंबर पर डॉट क्यों होता है? पीछे छिपी है ऐसी साइंस, जिसे जानकर आप भी कहेंगे- कमाल है!

इंडिगो में पावर बैंक ले जाना पड़ा भारी, ब्लास्ट में 5 घायल; जानें फ्लाइट में कौन-सी चीजें ले जाना है मना, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में चालान के बदले नियम, कोर्ट जाने से पहले देना होगा 50% जुर्माना, डिफॉल्ट किया तो नहीं होंगे ये काम

स्मार्ट लॉक बन सकता है जानलेवा, छोटी चूक भी पड़ती है भारी; लगवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान