IPL फाइनल का बदला ट्रेंड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सजेगा महामुकाबले का मंच, जानें BCCI ने RCB से क्यों छीनी मेजबानी

आईपीएल 2026 के फाइनल का वैन्यू बदल दिया गया है. पहले यह मुकाबला बेंगलुरु में होना था, लेकिन अब 31 मई को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने स्थानीय प्रशासन और क्रिकेट संघ से जुड़े कुछ कारणों के चलते यह बड़ा फैसला लिया है. अब दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में IPL चैंपियन का फैसला होगा.

IPL 2026 Final Vanue Date Image Credit: Canva/ Money9

IPL 2026 Final Vanue Date: IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है. इस बार फाइनल मैच को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पहले जहां खिताबी मुकाबला बेंगलुरु में होना तय माना जा रहा था, वहीं अब फाइनल गुजरात के अहमदाबाद स्थित Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा. BCCI ने बताया कि IPL 2026 का फाइनल 31 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इससे पहले बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी दी गई थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक और संचालन से जुड़ी वजहों के चलते वैन्यू बदलना पड़ा.

क्यों बदला गया फाइनल का वैन्यू?

बीसीसीआई के मुताबिक, बेंगलुरु क्रिकेट संघ और स्थानीय प्रशासन की ओर से कुछ ऐसी शर्तें और आवश्यकताएं रखी गई थीं, जो बोर्ड की तय गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं. इसी कारण फाइनल मुकाबले को वहां से हटाकर अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया.

हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया है कि यह फैसला सिर्फ इस सीजन के लिए स्पेशल केस के तौर पर लिया गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि बीते साल बंगलुरु में हुए हादसे की वजह से बेंगलुरु क्रिकेट संघ और स्थानीय प्रशासन बीसीसीआई से कुछ खास शर्तों की मांग कर रहे हैं.

तीन शहरों में होंगे IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबले

इस बार प्लेऑफ मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे.

  • क्वालिफायर-1 – 26 मई, धर्मशाला
  • एलिमिनेटर – 27 मई, न्यू चंडीगढ़
  • क्वालिफायर-2 – 29 मई, न्यू चंडीगढ़
  • फाइनल – 31 मई, अहमदाबाद

क्वालिफायर-1 HPCA Stadium में खेला जाएगा, जहां प्वाइंट्स टेवल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 मुकाबले New International Cricket Stadium में खेले जाएंगे.

अहमदाबाद में सजेगा फाइनल का मंच

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहले भी कई बड़े IPL और इंटरनेशनल मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है. करीब 1.3 लाख दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम बड़े मैचों के लिए खिलाड़ियों और फैंस दोनों की पहली पसंद माना जाता है. अब एक बार फिर IPL 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: हीटवेव पर लगा ब्रेक! आंधी-बारिश का दौर चालू; यूपी-बिहार समेत 20 से अधिक राज्यों में 40 डिग्री से कम रहेगा पारा