इंडिगो में पावर बैंक ले जाना पड़ा भारी, ब्लास्ट में 5 घायल; जानें फ्लाइट में कौन-सी चीजें ले जाना है मना, देखें पूरी लिस्ट

हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 108 में मंगलवार को पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया. इससे 5 यात्री घायल हो गए. पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था. घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी. हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए. यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर फ्लाइट में कौन-कौन सी चीजें नहीं लेकर जानी चाहिए.

फ्लाइट में क्या लेकर जाना है मना

IndiGo flight Power Bank Blast: मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब IndiGo की फ्लाइट 6E 108 में एक यात्री के पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया. यह फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही थी. इससे 5 यात्री घायल हो गए. IndiGo के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सुरक्षा के हित में तत्काल निकासी की गई और सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर फ्लाइट में कौन-कौन सी चीजें नहीं लेकर जानी चाहिए. चलिए जानते है.

फ्लाइट में पावर बैंक से चार्जिंग है बैन

DGCA ने जनवरी 2026 से फ्लाइट के दौरान यात्री पावर बैंक का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने पर रोक लगा दी थी. DGCA के अनुसार, पावर बैंक और दूसरे रिचार्जेबल डिवाइस में इस्तेमाल होने वाली लिथियम बैटरियां आग लगने का बड़ा कारण बन सकती हैं. दुनिया भर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां फ्लाइट के दौरान लिथियम बैटरियां ज्यादा गर्म होकर आग का कारण बनी हैं.

DGCA का कहना है कि हैंड बैग के अंदर या ओवरहेड बिन में रखी बैटरियों में धुआं या आग लगने की शुरुआत तुरंत दिखाई नहीं देती, जिससे केबिन क्रू को समय पर प्रतिक्रिया करने में देरी हो सकती है और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है.

फ्लाइट में क्या ले जाना सख्त मना है

इंडिगो एयरलाइन नियमों के मुताबिक कई खतरनाक चीजों को फ्लाइट में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. इनमें ज्वलनशील और जहरीली गैसें (जैसे ब्यूटेन, ऑक्सीजन, लिक्विड नाइट्रोजन), एसिड, पारा, विस्फोटक, पटाखे, हथियार, रेडियोएक्टिव मटेरियल, और ज्वलनशील लिक्विड जैसे पेंट, थिनर, लाइटर फ्यूल शामिल हैं.

इसके अलावा ऑक्सीडाइजिंग मटेरियल, कीटनाशक, वायरस से जुड़े पदार्थ, तेज गंध वाली चीजें और मैग्नेटाइज्ड या खतरनाक सामान भी प्रतिबंधित हैं.

केबिन बैगेज में ये चीजें नहीं ले जा सकते

केबिन बैगेज में चाकू, कैंची, स्विस आर्मी नाइफ, हथियार, खिलौना बंदूक, स्टन गन जैसे आइटम ले जाना मना है. ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जिन्हें बंद नहीं किया जा सकता, वे भी अलाउड नहीं हैं. लिक्विड, जेल और एयरोसोल केवल सीमित मात्रा (100 ml तक) में पारदर्शी प्लास्टिक बैग में ले जाए जा सकते हैं, और उन्हें सिक्योरिटी चेक से गुजरना होता है.

टेबल से समझें

वस्तु (Item)केबिन बैगेजचेक-इन बैगेज
सिल्वर क्रॉकरी✔️✔️
घड़ी✔️✔️
हेयर ड्रायर✔️✔️
शहद✔️ (100 ml तक)✔️ (सील पैक)
बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा✔️
पानी की बोतल✔️ (100 ml तक)✔️
मोबाइल/लैपटॉप चार्जर✔️✔️
एरेटेड ड्रिंक✔️ (100 ml तक)✔️
अस्थियां✔️✔️
बेबी स्ट्रोलर✔️ (फोल्डेबल)✔️
साइकिल✔️ (डिस्मेंटल)
बिरयानी/खाना✔️✔️
ब्लेड✔️
ब्रॉडबैंड/राउटर✔️
केक (ड्राई)✔️✔️
कार सीट✔️✔️
चॉपर/नाइफ✔️
डेस्कटॉप✔️
ड्रिल मशीन✔️
ड्रोन कैमरा✔️ (≤160Wh बैटरी)
ड्राई फूड✔️✔️
ड्राई फ्रूट✔️✔️
DSLR✔️✔️ (नियमों के अनुसार)
ई-सिगरेट
मांस/मछली
फल/सब्जी✔️✔️
गैस स्टोव✔️ (खाली)
घी✔️
कांच के सामान✔️
ज्वेलरी✔️
गोल्फ किट✔️
किराना✔️
गन✔️ (डॉक्यूमेंट जरूरी)
हथौड़ा✔️
हीटर बैटरी
पावर बैंक✔️ (≤160Wh)
कच्चा अनाज✔️
कच्ची सब्जी✔️✔️
कैंची/तेज वस्तु✔️
शेविंग ब्रश✔️✔️
कपड़े/सूट✔️✔️
मूर्ति/स्टैच्यू✔️
भारी स्टील सामान✔️
मिठाई (ड्राई)✔️✔️
तलवार✔️
ट्रिमर (बैटरी सहित)✔️✔️
ट्रिमर (बिना बैटरी)✔️
टीवी✔️
छाता✔️ ✔️
UPS✔️ (सीमित)
व्हीलचेयर✔️
सोर्स – इंडिगो ऑफिशियल साइट