3, 4 और 5 STAR होटल में क्या होता है फर्क?, कौन तय करता है रेटिंग; जानें सुविधाओं और किराए का पूरा गणित
होटल बुक करते समय अक्सर लोग 3 Star, 4 Star और 5 Star होटल को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं. इन होटल्स में सबसे बड़ा अंतर सुविधाओं, सर्विस, लग्जरी और किराए का होता है. जहां 3 Star होटल बजट फ्रेंडली सुविधा देते हैं, वहीं 4 Star होटल प्रीमियम आराम और बेहतर सर्विस देते हैं. दूसरी तरफ 5 Star होटल लग्जरी एक्सपीरियंस और वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं.
Difference Between 3, 4 And 5 star Hotel: घूमने का प्लान बनाते समय सबसे बड़ी टेंशन होटल चुनने की होती है. ऑनलाइन होटल देखते समय कहीं 3 स्टार, कहीं 4 स्टार तो कहीं 5 स्टार. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर इन स्टार रेटिंग का मतलब क्या होता है और इन होटलों में ऐसा क्या अलग मिलता है जिसके कारण कीमतों में इतना बड़ा फर्क होता है. कई बार लोग सिर्फ तस्वीरें देखकर होटल बुक कर लेते हैं, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उम्मीद और हकीकत में बड़ा अंतर निकलता है. इसलिए होटल बुक करने से पहले यह समझना जरूरी है कि 3 स्टार, 4 स्टार और 5 स्टार होटल आखिर किन सुविधाओं और सर्विस के आधार पर अलग माने जाते हैं.
भारत में होटल्स को स्टार रेटिंग कौन देता है?
भारत में होटल्स को आधिकारिक स्टार रेटिंग भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय देता है. यह मंत्रालय होटल्स को 1 स्टार से लेकर 5 स्टार और फाइव स्टार डीलक्स जैसी कैटेगरी में वर्गीकृत करता है.
यह रेटिंग एक स्वैच्छिक योजना के तहत दी जाती है, जिसकी निगरानी Hotel & Restaurant Approval & Classification Committee (HRACC) करती है. यह कमेटी होटल का निरीक्षण करती है और वहां मिलने वाली सुविधाओं, सर्विस, साफ-सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य अमेनिटीज के आधार पर स्टार रेटिंग तय करती है.
क्या होती है होटल स्टार रेटिंग?
होटल स्टार रेटिंग किसी होटल की सर्विस, साफ-सफाई, सुविधाओं और लग्जरी लेवल को दिखाती है. आमतौर पर 1 स्टार सबसे बेसिक और 5 स्टार सबसे लग्जरी कैटेगरी मानी जाती है. जितने ज्यादा स्टार, उतनी ज्यादा सुविधाएं और बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है.
क्या होता है 3 स्टार होटल?
fabHotels की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 स्टार होटल उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है जो कम बजट में अच्छी और आरामदायक स्टे चाहते हैं. इन होटलों में जरूरी सुविधाएं मिल जाती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा लग्जरी नहीं होती.
3 स्टार होटल में मिलने वाली सुविधाएं
- साफ और आरामदायक कमरे.
- फ्री WiFi.
- टीवी और एयर कंडीशनिंग.
- बेसिक टॉयलेटरी आइटम्स.
- पार्किंग सुविधा.
- सामान्य रूम सर्विस.
- इसका किराया आमतौर पर 1500 रुपये से 3000 रुपये तक होती है.
क्या खास होता है 4 स्टार होटल में?
4 स्टार होटल 3 स्टार की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक अनुभव देते हैं. यहां सिर्फ बेसिक सुविधा नहीं बल्कि बेहतर सर्विस और अतिरिक्त लग्जरी भी मिलती है.
4 स्टार होटल की सुविधाएं
- बड़े और स्टाइलिश कमरे.
- शानदार बेडिंग और इंटीरियर.
- स्विमिंग पूल.
- मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट.
- इन-रूम डाइनिंग.
- बेहतर हाउसकीपिंग और स्टाफ सर्विस.
- अगर किराए की बात करें, तो आमतौर पर 3000 रुपये से 8000 रुपये तक होती है.
5 स्टार होटल क्यों होते हैं इतने महंगे?.
5 स्टार होटल सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि एक लग्जरी एक्सपीरियंस माने जाते हैं. यहां हर चीज प्रीमियम लेवल की होती है, चाहे सर्विस हो, खाना हो या कमरे की सुविधा.
5 स्टार होटल की लग्जरी सुविधाएं
- लक्जरी रूम और सुइट्स.
- मिनी बार और फ्री स्नैक्स.
- हेलीपैड की सुविधा.
- हाई-एंड रेस्टोरेंट्स.
- स्पा और वेलनेस सेंटर.
- 24 घंटे रूम सर्विस.
- लग्जरी टॉयलेटरीज.
- लॉन्ड्री और वैलेट सर्विस.
- पर्सनलाइज्ड गेस्ट एक्सपीरियंस.
- स्विमिंग पूल और प्रीमियम फिटनेस सेंटर.
- किराये की बात करें तो आमतौर पर 8000 रुपये से 20000 रुपये या उससे ज्यादा हो सकता है.
क्या आज भी स्टार रेटिंग मायने रखती है?
आज के समय में लोग सिर्फ स्टार रेटिंग देखकर होटल बुक नहीं करते. ऑनलाइन रिव्यू, गेस्ट फीडबैक और सोशल मीडिया भी काफी मायने रखते हैं. हालांकि स्टार रेटिंग अब भी यह समझने में मदद करती है कि होटल से किस तरह की सुविधा और सर्विस की उम्मीद करनी चाहिए.
5 स्टार होटल पहचानने के तरीके?
- होटल की ऑफिशियल रेटिंग जरूर चेक करें.
- ऑनलाइन रिव्यू पढ़ें.
- होटल की सुविधाओं की तुलना करें.
- लोकेशन और सर्विस क्वालिटी पर ध्यान दें.
- ट्रैवल एक्सपर्ट या जान-पहचान वालों की सलाह लें.
इसे भी पढ़ें- लैपटॉप चार्जर की इस छोटी काली गांठ में छिपा है बड़ा साइंस! 90% लोग नहीं जानते होंगे इसका असली काम
Latest Stories
लैपटॉप चार्जर की इस छोटी काली गांठ में छिपा है बड़ा साइंस! 90% लोग नहीं जानते होंगे इसका असली काम
टीवी रिमोट के 5 नंबर पर डॉट क्यों होता है? पीछे छिपी है ऐसी साइंस, जिसे जानकर आप भी कहेंगे- कमाल है!
इंडिगो में पावर बैंक ले जाना पड़ा भारी, ब्लास्ट में 5 घायल; जानें फ्लाइट में कौन-सी चीजें ले जाना है मना, देखें पूरी लिस्ट
