क्या कोविड जितना खतरनाक है हंता वायरस, WHO ने जारी किया अलर्ट; अब तक नहीं बनी है वैक्सीन

हंता वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि एमवी होंडियस जहाज में सफर कर रहे पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. WHO के अनुसार यह वायरस चूहों और दूसरे कुतरने वाले जानवरों के मल मूत्र और लार से फैलता है. इसके शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन गंभीर मामलों में किडनी फेल और सांस संबंधी समस्या हो सकती है.

यह वायरस चूहों और दूसरे कुतरने वाले जानवरों के मल मूत्र और लार से फैलता है. Image Credit: money9live

Hantavirus WHO Alert: हंता वायरस (Hantavirus) को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है. हाल ही में MV Hondius जहाज में सफर कर रहे पांच लोगों में इस वायरस इंफेक्शन की पुष्टि हुई है. इनमें एक डच महिला की मौत हो गई, जबकि एक ब्रिटिश यात्री दक्षिण अफ्रीका में ICU में भर्ती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के मुताबिक यह वायरस आमतौर पर चूहों और दूसरे कुतरने वाले जानवरों के मल मूत्र और लार से फैलता है. हंता वायरस इंसानों में बहुत कम फैलता है, लेकिन Andes Virus नाम का एक खास प्रकार करीबी संपर्क में इंफेक्शन फैला सकता है. यह वायरस शुरुआत में सामान्य फ्लू जैसा लगता है, लेकिन बाद में गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है. फिलहाल इस वायरस के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है.

क्या है हंता वायरस

हंता वायरस किसी एक बीमारी का नाम नहीं है बल्कि यह कई वायरसों के एक फैमिली को दर्शाता है. इसका नाम दक्षिण कोरिया की Hantan River के नाम पर रखा गया था. WHO के अनुसार इस वायरस परिवार की 20 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं. इनमें Andes Virus एक खास प्रकार माना जाता है. यह वायरस मुख्य रूप से कुतरने वाले जानवरों से जुड़ा होता है. कई मामलों में यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है.

कैसे फैलता है यह वायरस

हंता वायरस चूहों और गिलहरियों जैसे जानवरों के मल मूत्र और लार के संपर्क से फैलता है. संक्रमित धूल या हवा सांस के जरिये शरीर में पहुंच सकती है. इसके अलावा कट लगने, आंखों के जरिये या चूहों के काटने से भी इंफेक्शन हो सकता है. WHO के अनुसार सामान्य तौर पर यह वायरस इंसानों से इंसानों में नहीं फैलता. हालांकि Andes Virus नाम का एक प्रकार लंबे और करीबी संपर्क में इंफेक्शन फैला सकता है. यही वजह है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में सावधानी जरूरी मानी जाती है.

क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण

हंता वायरस के शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं. मरीज को थकान, बुखार और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है. इसके बाद सिरदर्द, चक्कर आना और पेट से जुड़ी समस्याएं शुरू हो सकती हैं. कई लोगों में उल्टी और कमजोरी की शिकायत भी देखी जाती है. शुरुआत में लोग इसे सामान्य वायरल इंफेक्शन समझ लेते हैं. लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है.

यह भी पढ़ें- केवल ₹28000 में करें बाली की सैर, ये हैं सस्ते पैकेज और ट्रैवल की डिटेल, जानें 1 लाख भारतीय रुपये की कितनी वैल्यू

कितनी खतरनाक हो सकती है बीमारी

जानकारों का मुताबिक यह वायरस शरीर के कई अंगों पर असर डाल सकता है. गंभीर मामलों में यह किडनी फेल और सांस लेने में परेशानी की वजह बन सकता है. मरीज का ब्लड प्रेशर तेजी से गिर सकता है. कुछ मामलों में फेफड़ों में दिक्कत और ICU तक की जरूरत पड़ सकती है. यही कारण है कि इस वायरस को गंभीर इंफेक्शन माना जाता है.

क्या है इसका इलाज

फिलहाल हंता वायरस के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. डॉक्टर मरीज की हालत के अनुसार इलाज करते हैं. शुरुआती चरण में पहचान होने पर मरीज के ठीक होने की संभावना ज्यादा रहती है. गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन थेरेपी और ICU में इलाज की जरूरत पड़ सकती है.

Latest Stories

AC को दे रहा टक्कर… जानें क्या है Humidifier, कैसे करता है काम और कितनी है कीमत

होटल लॉन्ड्री के 7 ऐसे सीक्रेट्स, जिनसे तौलिए रहते हैं हमेशा फ्रेश; आप भी घर पर ऐसे रख सकते हैं चमकदार

दिल्ली में बिना ट्रेनिंग नहीं मिलेगा ई- रिक्शा रजिस्ट्रेशन, एक लाइसेंस पर एक ही वाहन; 15 मई से बदल जाएंगे नियम

अब सोने पर 400% तक बढ़ी देनदारी, जानें हर खरीद पर कितना ज्यादा देना होगा पैसा, तुरंत पड़ गया ₹14000 का बोझ

New Aadhaar Rules 2026: वोटर आईडी, बैंक पासबुक होंगे मान्य, विदेशियों और बच्चों के लिए भी लागू हुए नए नियम

1 जून से खुलेगा महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली योजना का पोर्टल, दिल्ली सरकार शुरू करेगी रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे उठाए फायदा