1 जून से खुलेगा महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली योजना का पोर्टल, दिल्ली सरकार शुरू करेगी रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे उठाए फायदा

दिल्ली सरकार 1 जून से महिलाओं के लिए 2500 रुपये मासिक सहायता योजना का पोर्टल शुरू कर सकती है. इस पोर्टल के जरिए पात्र महिलाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी. योजना का लाभ 18 साल से अधिक उम्र की उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी पारिवारिक इनकम 2.5 लाख रुपये से कम है. सरकार योजना को दिल्‍ली लक्ष्मी योजना नाम देने पर विचार कर रही है.

दिल्ली सरकार 1 जून से महिलाओं के लिए 2500 रुपये मासिक सहायता योजना का पोर्टल शुरू कर सकती है. Image Credit: money9live

Mukhyamantri Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली सरकार 1 जून से महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने वाली योजना का पोर्टल लॉन्च कर सकती है. इस पोर्टल के जरिए महिलाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी. यह योजना बीजेपी के 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रमुख वादों में शामिल थी. सरकार अब इस योजना को नए नाम दिल्‍ली लक्ष्मी योजना के तहत शुरू करने पर विचार कर रही है. योजना के लिए दिल्ली सरकार ने 5100 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया है. माना जा रहा है कि लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है.

1 जून से शुरू हो सकता है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

योजना का पोर्टल 1 जून से शुरू किया जा सकता है. पोर्टल खुलने के बाद महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी. आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रखने की तैयारी की जा रही है. इससे डॉक्यूमेंट अपलोड करने और पात्रता जांचने में आसानी होगी.

हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने अपने पहले बजट में इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था.

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हो सकती हैं. परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होना जरूरी होगा. इसके अलावा आवेदक के नाम पर कोई वाहन नहीं होना चाहिए. सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा. जो महिलाएं पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें भी बाहर रखा जा सकता है.

एक परिवार से केवल एक महिला को लाभ

सरकार योजना के नियमों को अंतिम रूप दे रही है. अधिकारियों के अनुसार एक परिवार से केवल एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा. इससे ज्यादा परिवारों तक योजना पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. सरकार लाभार्थियों की लिस्ट को सावधानी से तैयार करना चाहती है ताकि किसी तरह की गडबडी या डुप्लीकेशन न हो. इसके लिए आवेदन के दौरान वेरिफेकेशन प्रोसेस भी रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें- NEET UG कैंसिल… अब दोबारा पेपर के लिए क्या करना होगा, कब होगी परीक्षा, क्या फिर भरना होगा फॉर्म? जानें सबकु

आवेदन के लिए जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट

महिलाओं को आवेदन करते समय इनकम सर्टिफिकेट और आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे. इसके अलावा एक डिक्लेरेशन फॉर्म भी देना होगा जिसमें दी गई जानकारी सही होने की पुष्टि करनी होगी. सरकार डॉक्यूमेंटों की जांच के बाद ही लाभार्थियों की अंतिम लिस्ट तैयार करेगी. पोर्टल पर आवेदन, डॉक्यूमेंट अपलोड और वेरिफेकेशन की पूरी सुविधा उपलब्ध होगी.

लाखों महिलाओं को मिल सकता है फायदा

सरकारी अनुमान के अनुसार इस योजना से दिल्ली की लाखों महिलाओं को लाभ मिल सकता है. दिल्ली में इस समय 17 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारक परिवार हैं. सरकार मान रही है कि योजना के लाभार्थियों की संख्या भी काफी बड़ी हो सकती है.