महंगे क्लीनर नहीं… एक कप बर्फ से चमकेगी आपकी टॉयलेट सीट, जानें कितना असरदार है यह तरीका

साफ और चमकता टॉयलेट बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के क्लीनर और घरेलू उपाय अपनाते हैं. कई लोग टॉयलेट की हल्की गंदगी और बदबू दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार बर्फ के टुकड़े इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. माना जा रहा है कि यह तरीका टॉयलेट की सतह पर जमी गंदगी को ढीला करने और सफाई को ज्यादा असरदार बनाने में मदद कर सकता है.

Clean Toilet Sheet from Ice Image Credit: Canva/ Money9

How to Clean Toilet Sheet from Ice: अगर कोई आपसे कहे कि टॉयलेट साफ करने के लिए ब्रश या महंगे क्लीनर नहीं, बल्कि फ्रीजर में रखी बर्फ काम आ सकती है, तो शायद आपको यकीन न हो. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लोग सप्ताह में एक बार टॉयलेट में बर्फ के टुकड़े डालने की सलाह दे रहे हैं. दावा है कि यह आसान तरीका टॉयलेट की सफाई, बदबू कम करने और दाग हटाने में मदद करता है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह ट्रिक काफी काम की साबित हो सकती है.

बर्फ कैसे करती है सफाई?

जब बर्फ के टुकड़े फ्लश के साथ घूमते हैं, तो वे टॉयलेट की सतह पर जमी हल्की गंदगी, दाग और फफूंदी को हल्का कर देते हैं. बर्फ का घर्षण टॉयलेट को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करने में मदद करता है.

क्लीनर के साथ और बढ़ जाता है असर

अगर बर्फ के साथ थोड़ा टॉयलेट क्लीनर इस्तेमाल किया जाए, तो क्लीनर जल्दी नीचे नहीं बहता. बर्फ उसे कुछ समय तक टॉयलेट की दीवारों पर रोके रखती है, जिससे सफाई बेहतर तरीके से हो पाती है और क्लीनर भी बर्बाद नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: स्टील का चम्मच बचा सकता है आपका घर! फफूंदी और नमी से मिलेगी छुटकारा, जानें कैसे काम करती है ये ट्रिक

बदबू कम करने में भी मददगार

बर्फ के साथ थोड़ा सफेद सिरका या बेकिंग सोडा डालने से टॉयलेट की बदबू कम हो सकती है. यह तरीका ज्यादा तेज केमिकल इस्तेमाल किए बिना हल्की सफाई और ताजगी देने का काम करता है.

किन बातों का रखें ध्यान?

ध्यान रहे कि कई केमिकल क्लीनर को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. खासकर ब्लीच और दूसरे एसिड वाले क्लीनर मिलाने से जहरीली गैस बन सकती है. इसलिए एक समय में केवल एक ही क्लीनर का इस्तेमाल करें. साथ ही बहुत बड़े या नुकीले बर्फ के टुकड़े इस्तेमाल करने से बचें.

यह भी पढ़ें: कूलर में घास का गया जमाना, लगवाएं ये ₹500 का पैड, AC जैसी मिलेगी कूलिंग, बदबू और गंदगी से भी छुट्टी