स्टील का चम्मच बचा सकता है आपका घर! फफूंदी और नमी से मिलेगी छुटकारा, जानें कैसे काम करती है ये ट्रिक
घरों में खिड़कियों पर जमा होने वाली नमी और सीलन की समस्या से बचने के लिए कई लोग स्टील का चम्मच रखने का तरीका अपनाते हैं. माना जाता है कि इससे पानी की बूंदें खिड़की पर जमा होने के बजाय बाहर की ओर टपक जाती हैं. हालांकि विशेषज्ञों का कुछ और ही मानना है. अगर यह ट्रिक काम करती है, तो दीवारों पर पड़ने वाली सीलन से छुटकारा मिल सकता है.
बारिश और उमस के मौसम में घरों की खिड़कियों पर जमा होने वाली नमी और फफूंदी कई लोगों के लिए परेशानी बन जाती है. इसी बीच एक आसान घरेलू उपाय चर्चा में है, जिसमें खिड़की पर स्टील का चम्मच रखने की सलाह दी जा रही है. दावा है कि इससे खिड़कियों पर बनने वाली पानी की बूंदों को कम किया जा सकता है और सीलन से बचाव में थोड़ी मदद मिलती है. इससे आपकी दीवारों खराब होने से बच सकता है. हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि यह तरीका केवल सीमित असर करता है और नमी से बचने के लिए सही वेंटिलेशन और सफाई सबसे जरूरी हैं.
चम्मच रखने का तरीका क्या है?
इस ट्रिक में एक स्टील का चम्मच खिड़की के किनारे इस तरह रखा जाता है कि उसका आगे वाला हिस्सा बाहर की ओर रहे. दावा किया जाता है कि इससे खिड़की पर बनने वाली पानी की बूंदें चम्मच पर आ जाती हैं और बाहर टपक जाती हैं. इससे फफूंदी से बचा जा सकता है.
विज्ञान क्या कहता है?
जब कमरे की गर्म और नम हवा ठंडी खिड़की से टकराती है तो पानी की बूंदें बनती हैं. धातु का चम्मच कांच से ज्यादा जल्दी ठंडा होता है, इसलिए नमी पहले उस पर जमती है. इस कारण पानी खिड़की पर जमा होने के बजाय चम्मच के जरिए बाहर गिर सकता है.
क्या यह सच में नमी खत्म करता है?
कुछ लोगों का कहना है कि यह तरीका सिर्फ पानी की दिशा बदलता है, नमी को खत्म नहीं करता. कमरे की हवा में मौजूद नमी उतनी ही रहती है. यानी अगर घर में ज्यादा सीलन है तो सिर्फ चम्मच रखने से समस्या दूर नहीं होगी.
कब मददगार हो सकता है यह तरीका?
अगर कमरे में हल्की नमी हो और सिर्फ खिड़की पर पानी जमा होता हो, तब यह ट्रिक थोड़ी मदद कर सकती है. इससे खिड़की का किनारा सूखा रह सकता है और लकड़ी या पेंट खराब होने से बच सकते हैं. लेकिन पाइप लीकेज, खराब वेंटिलेशन या ज्यादा सीलन जैसी बड़ी समस्याओं में इसका कोई खास फायदा नहीं होता.
विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं?
अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) के अनुसार घर में नमी रोकने के लिए असली उपाय जरूरी हैं. जैसे लीकेज ठीक करना, बाथरूम और किचन में एग्जॉस्ट फैन चलाना, खिड़कियां खोलना और जरूरत पड़ने पर डीह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करना. विशेषज्ञों का कहना है कि फफूंदी से एलर्जी, आंखों में जलन और सांस की दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सिर्फ वायरल ट्रिक्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कूलर में घास का गया जमाना, लगवाएं ये ₹500 का पैड, AC जैसी मिलेगी कूलिंग, बदबू और गंदगी से भी छुट्टी
Latest Stories
1 जून से खुलेगा महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली योजना का पोर्टल, दिल्ली सरकार शुरू करेगी रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे उठाए फायदा
NEET UG कैंसिल… अब दोबारा पेपर के लिए क्या करना होगा, कब होगी परीक्षा, क्या फिर भरना होगा फॉर्म? जानें सबकुछ
गर्मियों में आम खाने से पहले जरूर करें यह काम, शरीर को मिलेंगे कई फायदे; नहीं तो हो सकती हैं ये परेशानियां
