कूलर में घास का गया जमाना, लगवाएं ये ₹500 का पैड, AC जैसी मिलेगी कूलिंग, बदबू और गंदगी से भी छुट्टी

गर्मी में कूलर ठीक से ठंडक नहीं दे रहा तो वजह उसके Pads भी हो सकते हैं. आजकल लोग Honeycomb Pads और घास के बीच कन्फ्यूज रहते हैं. कौन ज्यादा ठंडा करता है, किसकी लाइफ लंबी है और कौन पैसे वसूल साबित होता है. ये जानना जरूरी है. सही चुनाव आपके कमरे की ठंडक पूरी तरह बदल सकता है.

Khus Grass vs Honeycomb Pads Image Credit: Canva/ Money9

Khus Grass vs Honeycomb Pads: गर्मी में अगर आपका कूलर सिर्फ हवा फेंक रहा है और कमरे में ठंडक महसूस नहीं हो रही, तो हो सकता है असली समस्या कूलर में लगे Pads की हो. आज भी कई लोग ये समझ नहीं पाते कि कूलर में Honeycomb Pads लगवाना बेहतर है या पुरानी घास. दुकानदार अपनी सलाह देता है, लेकिन कौन-सा विकल्प सच में ज्यादा ठंडा करता है, किसकी लाइफ ज्यादा होती है और किसमें पैसे वसूल होते हैं. ये जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि गलत चुनाव आपकी बिजली, पानी और आराम तीनों खराब कर सकता है. अगर आप इस गर्मी में कूलर से AC जैसी ठंडक चाहते हैं, तो पहले ये फर्क समझ लीजिए.

Honeycomb Pads और घास क्या होते हैं?

कूलर में पानी की मदद से हवा को ठंडा किया जाता है. इसके लिए अंदर एक मटेरियल लगाया जाता है जिस पर पानी गिरता रहता है.

  • घास (Wood Wool Grass): ये पारंपरिक विकल्प है, जिसे कई सालों से कूलर में इस्तेमाल किया जा रहा है.
  • Honeycomb Pads: ये आधुनिक डिजाइन वाले पेपर-बेस्ड या सेलूलोज पैड होते हैं, जिनमें मधुमक्खी के छत्ते जैसी डिजाइन होती है. ये दिखने में ज्यादा प्रीमियम होते हैं और आजकल ज्यादातर नए कूलर में यही दिए जाते हैं.

ज्यादा ठंडा कौन करता है?

अगर सही तरीके से तुलना करें तो Honeycomb Pads आमतौर पर ज्यादा ठंडी हवा देते हैं.
ऐसा इसलिए क्योंकि Honeycomb की डिजाइन पानी को ज्यादा देर तक रोककर रखती है. हवा और पानी का संपर्क ज्यादा होता है. इससे कूलिंग ज्यादा प्रभावी होती है. वहीं घास भी अच्छी ठंडक देती है, लेकिन जल्दी सूख जाती है. हवा का फ्लो कभी-कभी अनियमित हो जाता है. कुछ समय बाद इसकी कूलिंग कम होने लगती है. बहुत ज्यादा गर्मी वाले इलाकों में Honeycomb Pads बेहतर परफॉर्म करते हैं.

कीमत में कितना फर्क होता है?

कीमत की बात करें तो घास सस्ती पड़ती है. कीमत कूलर के साइज और क्वालिटी पर निर्भर करती है. अगर आपका बजट कम है तो घास अच्छा ऑप्शन है. लेकिन लंबे समय के हिसाब से Honeycomb ज्यादा टिकाऊ साबित हो सकता है.

मेंटेनेंस और लाइफ में कौन बेहतर?

घास

  • जल्दी खराब हो जाती है.
  • बदबू आने लगती है.
  • 1 से 2 सीजन में बदलनी पड़ सकती है.

Honeycomb Pads

  • ज्यादा टिकाऊ.
  • कम मेंटेनेंस.
  • 2–3 सीजन तक आराम से चल जाते हैं.

हालांकि Honeycomb Pads की सफाई समय-समय पर जरूरी होती है, वरना उनमें धूल जम सकती है.

आपको क्या लगाना चाहिए?

ये पूरी तरह आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है.

Honeycomb Pads चुनें अगर

  • ज्यादा ठंडक चाहिए.
  • लंबे समय तक इस्तेमाल करना है.
  • मेंटेनेंस कम चाहिए.
  • प्रीमियम कूलिंग अनुभव चाहते हैं.

घास चुनें अगर –

  • बजट कम है.
  • छोटा या लोकल कूलर इस्तेमाल करते हैं.
  • हर साल बदलने में दिक्कत नहीं है.

अगर आप बेहतर कूलिंग, कम मेंटेनेंस और लंबी लाइफ चाहते हैं तो Honeycomb Pads ज्यादा बेहतर विकल्प हैं. लेकिन अगर आपका बजट सीमित है और आप कम खर्च में काम चलाना चाहते हैं, तो घास आज भी एक अच्छा और किफायती विकल्प है.

यह भी पढ़ें: AC नहीं… पुराना कूलर करेगा कमाल! ₹5 में मिलेगी शिमला जैसी कूलिंग, आज ही करें ये 4 काम