ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में 50 साल बाद बनेगी नई रिफाइनरी, रिलायंस करेगी भारी निवेश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास के ब्राउनस्विल में नई ऑयल रिफाइनरी बनाने का ऐलान किया है. यह प्रोजेक्ट भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ जुड़ा है और इसकी कुल कीमत करीब 300 अरब डॉलर बताई जा रही है. ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका में 50 साल बाद बनने वाली बड़ी रिफाइनरी होगी.

ट्रंप ने टेक्सास के ब्राउनस्विल में नई ऑयल रिफाइनरी बनाने का ऐलान किया है. Image Credit: money9live

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में एक नई ऑयल रिफाइनरी बनाने का ऐलान किया है. इस प्रोजेक्ट का भारत कनेक्शन भी है. दरअसल टेक्सास की यह नई रिफाइनरी भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ पार्टनरशिप में बनेगी. ट्रंप ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 300 अरब डॉलर की ऐतिहासिक डील हुई है. उन्होंने इसे अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी डील में से एक बताया. हालांकि इस समझौते की पूरी जानकारी अभी सामने आना बाकी है.

टेक्सास में बनेगी नई रिफाइनरी

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि यह नई रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विल इलाके में बनेगी. यह प्रोजेक्ट अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग के तहत शुरू किया जा रहा है. ट्रंप ने कहा कि इससे साउथ टेक्सास के लोगों को बड़ा फायदा होगा. इस रिफाइनरी से अमेरिका के एनर्जी मार्केट को नई ताकत मिलेगी. साथ ही अमेरिका की एनर्जी सप्लाई भी और मजबूत होगी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज करेगी बड़ा निवेश

ट्रंप ने अपने बयान में भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का खास तौर पर जिक्र किया. उन्होंने भारत के पार्टनर का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निवेश बहुत बड़ा कदम है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि 300 अरब डॉलर की राशि सिर्फ रिफाइनरी के लिए है या इसमें कोई बड़ा समझौता भी शामिल है. डील की पूरी वित्तीय जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

50 साल बाद बनेगी नई रिफाइनरी

अमेरिका में नई ऑयल रिफाइनरी बनना बहुत रेयर केस माना जाता है. पिछले लगभग पांच दशकों में इस स्तर की नई रिफाइनरी का कंस्ट्रक्शन नहीं हुआ है. अगर यह प्रोजेक्ट तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ता है तो यह अमेरिकी एनर्जी सेक्टर के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. इससे तेल बाजार में अमेरिका की स्थिति और मजबूत हो सकती है.

हजारों लोग को मिलेगा रोजगार

ट्रंप ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी. साथ ही यह प्रोजेक्ट अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा देगा. उनके मुताबिक यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे साफ और आधुनिक रिफाइनरी में से एक होगी. इससे अमेरिकी तेल प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा.

भी पढ़ें- ड्रोन अटैक के बाद UAE की Ruwais रिफाइनरी बंद, मिडिल ईस्ट टेंशन से तेल सप्लाई पर मंडराया संकट

एनर्जी सिक्योरिटी होगी मजबूत

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार यह प्रोजेक्ट देश की एनर्जी सेक्टर को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की नई नीतियों और टैक्स में कटौती की वजह से ऐसे बड़े निवेश अमेरिका में आ रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका की एनर्जी डोमिनेंस की दिशा में बड़ा कदम है और इससे देश के एनर्जी मार्केट को स्थिरता मिलेगी.

Latest Stories

ड्रोन अटैक के बाद UAE की Ruwais रिफाइनरी बंद, मिडिल ईस्ट टेंशन से तेल सप्लाई पर मंडराया संकट

ईरान पर आज होगा सबसे जोरदार हमला, अमेरिका ने दी चेतावनी; कहा- बड़ी जीत के करीब हैं हम

क्रूड ऑयल महंगा होने से निकला पाकिस्तान का ‘तेल’, स्कूल 2 हफ्ते के लिए बंद; 4 डे वर्क वीक समेत ये पाबंदियां लागू

US-Iran War: ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट में तेल सप्लाई रोकी तो अमेरिका करेगा 20 गुना ताकत से हमला

ईरान की लाइफलाइन पर ट्रंप क्यों मेहरबान, चाहें तो एक झटके में सरेंडर कर दें IRGC, अमेरिका को इस बात का डर

बंगलादेश में बुरा हाल! 2 लीटर से ज्यादा नहीं खरीद सकते पेट्रोल, पाकिस्तान में पेट्रोल के लिए गोलीबारी