इस राज्य में पॉलीहाउस बनाने के लिए सरकार दे रही है 50 फीसदी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
अगर आप पॉलीहाउस के अंदर खेती करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है. बिहार में पॉलीहाउस बनाने के लिए किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है. सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आपको उद्यान निदेशालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.
polyhouse subsidy: बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है. यहां 70 फीसदी से अधिक आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है. यहां के किसान बड़े स्तर पर धान-गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों की खेती करते हैं. लेकिन अब धीरे-धीरे किसानों की दिलचस्पी बागवानी फसलों की तरफ बढ़ रही है. ऐसे भी राज्य सरकार बागवानी फसलों की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. इसके लिए वह कई सारी योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को सब्सिडी दी जा रही है.
अभी बिहार सरकार किसानों को पॉलीहाउस के ऊपर सब्सिडी दे रही है. अगर किसान फूल की खेती शुरू करना चाहते हैं, तो सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग की ओर से पॉलीहाउस के ऊपर 50 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है. खास बात यह है कि उद्यान निदेशालय ने 935 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर पॉलीहाउस निर्माण लागत तय की है. यानी अगर 1000 स्क्वायर मीटर में पॉलीहाउस बनाते हैं, तो योजना के अनुसार कुल 935000 रुपये की लागत आएगी. इसके ऊपर किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी. यानी आपको अपनी जेब से केवल 4,67500 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे.
करनी होगी इन फसलों की खेती
खास बात यह है कि पॉलीहाउस के ऊपर केवल उन किसानों को सब्सिडी मिलेगी, जो इसके अंदर जरबेरा, गुलाब और महंगी कीमत वाली सब्जियों की खेती करेंगे. उद्यान निदेशालय का मानना है कि पॉलीहाउस के अंदर खेती करने से बेहतरीन क्वालिटी के फल, फूल और सब्जियों का उत्पादन होगा. इससे किसानों की कमाई में बढ़ोतरी होगी. अगर किसान सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उन्हें नीचे बताए गए तरीके से आवेदन करना होगा.
ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! 19वीं किस्त जल्द होगी जारी, तारीख हुई फाइनल
ऐसे करें सब्सिडी के लिए आवेदन
- सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसानों को सबसे पहले उद्यान निदेशालय के आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाना होगा.
- इसके बाद किसानों को संरक्षित खेती से संबंधित योजना पर क्लिक करना होगा.
- क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इसके बाद आप उच्च तकनीक बागवानी योजना पर क्लिक करें.
- नया पेज खुलते ही योजना के नियम और शर्तों की जानकारी आएगी.
- इन नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ने के बाद आपको सहमत वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
- फिर आप आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें. साथ ही आवेदन में मांगी गई संभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें.
- अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
क्या होता है पॉलीहाउस
पॉलीहाउस, प्लास्टिक की दीवारों और छत से बना एक प्रोटेक्टेड फ्रेमवर्क होता है. इसे ग्रीनहाउस भी कहा जाता है. इसके अंदर किसी भी मौसम में किसी भी फसल को उगाया जा सकता है. खास बात यह है कि पॉलीहाउस के अंदर खेती करने से फसलों के ऊपर अधिक सर्दी, गर्मी, बारिश और धूप का असर नहीं पड़ता है. इससे फसल की अच्छी पैदावार होती है. पॉलीहाउस के अंदर ज्यादातर फूल और सब्जियों की खेती की जाती है.
ये भी पढ़ें- अगले महीने जारी हो सकती है PM Kisan की 19वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
Latest Stories
AI से बदलेगी खेती की तस्वीर, बजट 2026 में Bharat-VISTAAR का हुआ ऐलान; किसानों के लिए साबित होगा गेमचेंजर
Budget 2026: खेती का गेम बदलेगी सरकार, नारियल-काजू समेत इन फसलों से बढ़ेगी कमाई; AI ऐसे करेगा किसानों की मदद
बजट 2026: फूड, फर्टिलाइजर और फ्यूल सब्सिडी खर्च में 4.47% की कटौती, सरकार को फिस्कल बैलेंस की राहत
Union Budget 2026: मछली पालन-पशुपालन पर फोकस, बजट में किसानों को क्या-क्या मिला?
