Aprilia Tuono 457: भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है नेकेड बाइक अप्रिलिया ट्यूनो 457, देखें पहली झलक
Aprilia Tuono 457 बाइक उन लोगों के लिए है जो स्पोर्टी परफॉर्मेंस, मॉडर्न डिजाइन और आरामदायक राइडिंग अनुभव चाहते हैं. ये भी केटीएम ड्यूक की तरह नेकेड वर्जन वाली बाइक है.
अप्रिलिया ट्यूनो 457 (Aprilia Tuono 457) का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया गया है. यह एक नई नेकेड वर्जन स्ट्रीट मोटरसाइकिल है, जो 457cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी जिस पर Aprilia RS 457 और Tuareg 457 बनी हैं. यह बाइक उन लोगों के लिए है जो स्पोर्टी परफॉर्मेंस के साथ एक आरामदायक राइडिंग पोजिशन चाहते हैं. चलिए देखते हैं डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन और फीचर्स
- इसमें हाफ-फैरिंग और स्टाइलिश विंगलेट्स (छोटे पंख) दिए गए हैं, जो इसे एक स्टाइलिश लुक देते हैं.
- बाइक में स्प्लिट हेडलाइट डिजाइन है जिसमें LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) भी हैं.
- इसमें फ्लैट हैंडलबार है जो आरामदायक राइडिंग पोजिशन देता है.
- एडजस्टेबल अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन बेहतर सस्पेंशन अनुभव देते हैं.
- डुअल डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल ABS है जो सेफ्टी को बढ़ाता है.
- 17-इंच अलॉय व्हील्स (आगे और पीछे) और फुल LED लाइटिंग इसे एक मॉडर्न लुक देती हैं.
- TFT डैशबोर्ड है जो राइडिंग के दौरान सभी जरूरी जानकारी दिखाता है.
इंजन और परफॉर्मेंस
- इसमें 457cc का लिक्विड-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन है, जो 47bhp की पावर और 43.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
- यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, और इसमें क्विकशिफ्टर एक्सेसरी के रूप में जोड़ सकते हैं.
कब होगी लॉन्च?
इसे EICMA (मिलान मोटरसाइकिल शो) में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. हालांकि यह ऑफिशियल जानकारी नहीं है, इसकी कीमत के बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. लेकिन ये बाइक जब भी बाजार में उतरेगी तब इसका कॉम्पिटिशन KTM 390 Duke और बाकी सब-500cc नेकेड स्ट्रीट मोटरसाइकिल्स से होगा.
यह बाइक उन लोगों के लिए है जो स्पोर्टी परफॉर्मेंस, मॉडर्न डिजाइन और आरामदायक राइडिंग अनुभव चाहते हैं. बता दें कि नेकेड वर्जन वाली बाइक वो होती है जिसका इंजन दिखाई देता, कई और बॉडी पार्ट्स या कंपोनेंट भी दिखते हैं उन्हें कवर नहीं किया जाता. ऐसा करने के पीछे कई टेक्निकल जवाब हैं.
Latest Stories
पुरानी से कितनी अलग है नई 2026 Maruti Baleno, सेफ्टी से फीचर्स तक, क्या-क्या हुआ अपग्रेड?
World EV Day 2026: ये 7 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स दे रहे शानदार रेंज; पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत
बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सस्पेंड हो सकता है लाइसेंस और RC, नए सिस्टम पर काम कर रही सरकार
