पुरानी से कितनी अलग है नई 2026 Maruti Baleno, सेफ्टी से फीचर्स तक, क्या-क्या हुआ अपग्रेड?
Maruti Suzuki Baleno 2026 लॉन्च हो चुकी है, नया फेसलिफ्ट अवतार पिछले मॉडल से कितना अलग है? हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे, साथ ही ये भी बताएंगे कि इंटीरियर में क्या बदला और कौन-कौन से नए फीचर्स जुड़े हैं?
Highlights
- 2026 Maruti Baleno नए अवतार में हो चुकी है लॉन्च.
- ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस.
- नया इंजन और नए फीचर्स से पैक्ड.
Maruti Suzuki की पॉपुलर हैचबैक बलेनो का नया फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च हो चुका है. 2026 Maruti Baleno, पिछले मॉडल से कितनी अलग है? हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे. नई वाली बलेनो में सेफ्टी और फीचर्स को अपग्रेड किया गया है. अगर आप भी नई बलेनो लेने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इस बात को समझ लीजिए कि कौन-कौन से नए फीचर्स आपको नए फेसलिफ्ट अवतार में मिलेंगे.
इंटीरियर में क्या बदला?
2026 बलेनो का इंटीरियर पुराने मॉडल के मुकाबले डिजाइन, इस्तेमाल किए गए मटीरियल और इक्विपमेंट के मामले में काफी मिलता-जुलता है. अंतर की बात करें तो आपको नए मॉडल में वेंटिलेटेड सीट्स मिलेंगी जिनके कंट्रोल यूएसबी चार्ज पोर्ट के पास मौजूद हैं. इसके अलावा आपको नए मॉडल में लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील पर कुछ ADAS फीचर्स जैसे अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल के लिए एक्स्ट्रा बटन दिया गया है. बलेनो में ब्लैक एंड ब्लू केबिन थीम, एक बड़ी फ्री स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन है.
एक्स्टीरियर डिजाइन
कारदेखो के मुताबिक, सबसे बड़ा बदलाव सामने की ओर है, नई 2026 बलेनो में एक बड़ी तीन स्लैट क्रोम फिनिश वाली ग्रिल है, जिसमें ADAS सेंसर और 360 डिग्री कैमरा है. पुराने मॉडल में टेक्सचर्ड ग्रिल के नीचे एक सिंगल क्रोम स्ट्रिप थी, जिसके बीच में मारुति का लोगो था. फेसलिफ्ट बलेनो की नई ग्रिल बहुत अलग दिखती है.
दोनों मॉडल में LED DRLs के साथ एक जैसे LED प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं, जो आगे अच्छी विज़िबिलिटी देते हैं. फेसलिफ्ट में बंपर को फिर से डिजाइन किया गया है और उनकी जगह नए रेक्टेंगुलर आकार के एलईडी फॉग लैंप भी हैं, जो नई बलेनो की अपील को बढ़ाते हैं. दोनों वर्जन में एक जैसे 16 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, क्रोम डोर हैंडल और LED इंडिकेटर वाले ORVMs दिए गए हैं. रियर में बलेनो फेसलिफ्ट पुराने मॉडल जैसी ही है, जिसमें सी-शेप के LED टेल लैंप, टेललैंप को जोड़ने वाली क्रोम स्ट्रिप, एक रियर वाइपर और वॉशर, और बीच में मारुति का लोगो है.
फीचर्स में क्या हुआ अपग्रेड?
नए फेसलिफ्ट अवतार में नए फीचर्स जैसे कि वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग फीचर और Clarion साउंड सिस्टम शामिल है. इसके अलावा बाकी फीचर्स जो पुराने मॉडल से लिए गए हैं, उनमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटो डिमिंग IRVM, रियर एसी वेंट, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs और ड्राइवर के लिए TFT MID वाला एक एनालॉग क्लस्टर शामिल है.
सेफ्टी फीचर्स में क्या मिलेगा?
2026 बलेनो में सेगमेंट फर्स्ट लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलता है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स शामिल हैं. जबकि 6 एयरबैग, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर वाला 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, रियर वाइपर और वॉशर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स पिछले मॉडल वाले मिलेंगे.
इंजन ऑप्शन
मारुति बलेनो फेसलिफ्ट में नया Z12E सीरीज का 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पुराने मॉडल में मौजूद पुराने K सीरीज़ इंजन की जगह मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ आता है. पहले की तरह, फैक्ट्री-फिटेड CNG किट भी मिलेगी, लेकिन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ.
2026 Maruti Baleno Price vs Old
बलेनो फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की कीमत 6.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि पुराने मॉडल की कीमत 5.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती थी. इसका मतलब कीमत में 10,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. अभी तक, नई बलेनो की पूरी कीमत नहीं बताई गई है, लेकिन पुराने मॉडल के टॉप मॉडल की कीमत 9.17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) थी. इस रेंज में ये गाड़ी हुंडई i20, टाटा अल्ट्रोज जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है.
ये भी पढ़ें- Kinetic ने उतारा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में देगा 132 किलोमीटर तक की रेंज
Latest Stories
World EV Day 2026: ये 7 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स दे रहे शानदार रेंज; पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत
बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सस्पेंड हो सकता है लाइसेंस और RC, नए सिस्टम पर काम कर रही सरकार
JSW और Skoda-Volkswagen के बीच 51:49 के JV पर सहमति, साल के आखिर तक फाइनल होगा एग्रीमेंट!
