Bajaj Auto का बड़ा प्लान, लॉन्च करेगी पल्सर 125CC–250CC के नए मॉडल, देखने को मिलेंगे कई बड़े अपडेट
बजाज ऑटो इस साल तीन चरणों में पल्सर के अपग्रेडेड वर्जन पेश करेगी और आने वाले महीनों में 125सीसी-250सीसी सेगमेंट में एक नया ब्रांड लॉन्च करेगी, क्योंकि इसका लक्ष्य विकास हासिल करना और अपने मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो का विस्तार करना है. पल्सर बजाज ऑटो सेक्टर की सबसे पॉपुलर और मजबूत ब्रांड्स में से एक है, इसलिए कंपनी इसमें लगातार सुधार पर जोर दे रही है.
भारत के बाइक बाजार में बजाज ऑटो एक नई स्ट्रेटजी के साथ उतरने जा रही है. इस साल पल्सर रेंज में अपग्रेड एक साथ नहीं आएंगे, बल्कि तीन चरणों में बाजार में उतारे जाएंगे. साथ ही 125सीसी से 250सीसी सेगमेंट में अगले कुछ महीनों में एक बिल्कुल नया ब्रांड लॉन्च किया जाएगा.
CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, पल्सर सीरीज में बदलाव धीरे-धीरे तीन चरणों में देखने को मिलेंगे. मतलब यह है कि बाजार में समय-समय पर नए अपडेट आते रहेंगे. पल्सर बजाज ऑटो की सबसे पॉपुलर और मजबूत ब्रांड्स में से एक है, इसलिए कंपनी इसमें लगातार सुधार पर जोर दे रही है.
125सीसी-प्लस सेगमेंट में मजबूत पकड़
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि 125सीसी से ऊपर वाले सेगमेंट में उसकी मार्केट शेयर 22 से 24 फीसदी तक पहुंच गई है. पिछले दो महीनों में इसमें करीब 2 प्रतिशत अंक की बढ़त हुई है. यह सुधार नए प्रोडक्ट्स और बेहतर एक्जीक्यूशन का नतीजा है. कंपनी मानती है कि 125सीसी से 250सीसी कैटेगरी में नया ब्रांड लॉन्च करना उसके पोर्टफोलियो ग्रोथ के लिए क्रिटिकल है. फिलहाल इस रेंज में पल्सर के कई मॉडल्स और डोमिनार 250 मौजूद हैं, लेकिन नया ब्रांड ग्राहकों को अलग पहचान और नया अनुभव देने की कोशिश करेगा.
अगले महीनों में लॉन्च प्लान
बजाज ऑटो ने इशारा किया है कि अगले चार से पांच महीनों में आठ नए लॉन्च देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा अगले दो क्वार्टर्स में हर महीने दो नए प्रोडक्ट पेश करने की योजना है. कंपनी अपने पूरे बाइक पोर्टफोलियो को मिड-2026 तक रीफ्रेश करने की तैयारी में है. 250सीसी-प्लस सेगमेंट में कंपनी पल्सर, डोमिनार, केटीएम और ट्रायम्फ ब्रांड्स के जरिए 108 देशों में कारोबार कर रही है.
ड्यूल-स्पोर्ट और ऑफ-रोड पर भी फोकस
कंपनी नए ब्रांड के तहत ड्यूल-स्पोर्ट और ऑफ-रोड सेगमेंट की संभावनाओं को भी देख रही है. इससे साफ है कि बजाज ऑटो केवल कम्यूटर या स्ट्रीट बाइक्स तक सीमित नहीं रहना चाहती. मैनेजमेंट ने 350सीसी से ऊपर की बाइक्स पर जीएसटी बढ़ोतरी को लेकर चिंता भी जताई है. कंपनी का मानना है कि इससे प्रीमियम सेगमेंट पर असर पड़ सकता है. हालांकि, बजाज ऑटो ने साफ कहा है कि उसके डेवलपमेंट और इन्वेस्टमेंट प्लान्स में कोई बदलाव नहीं होगा.
कंपटीशन का माहौल
भारत में एंट्री-लेवल सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प और होंडा की पकड़ मजबूत है. वहीं बजाज ऑटो 125सीसी से ऊपर के सेगमेंट में लीडरशिप पोजिशन में बनी हुई ह.। एक्सपोर्ट बाजार में कंपनी 250सीसी-प्लस कैटेगरी में रॉयल एनफील्ड के करीब बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें- अमेरिका में वापस मंगाई गई Nissan की 6.43 लाख SUV, सेफ्टी से जुड़ी तकनीकी खामियों ने बढ़ाई चिंता
