एनीमेशन फैंस के लिए खुशखबरी! जल्द सिनेमाघरों और OTT पर छाएंगी ये बड़ी एनिमेटेड फिल्में

अगर आप एनीमेशन कंटेंट पसंद करते हैं, तो वॉचलिस्ट अपडेट करने का समय आ गया है. आने वाले हफ्तों में कई बड़ी एनिमेटेड फिल्में रिलीज होने वाली हैं. कुछ क्लासिक री-रिलीज हैं, तो कुछ बिल्कुल नई कहानियां लेकर आ रही हैं. बच्चों से लेकर फैमिली ऑडियंस तक, हर वर्ग के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट तैयार है.

एनिमेटेड मूवी

Upcoming animated movies 2026: अगर आप एनीमेशन फिल्मों के शौकीन हैं, तो आने वाला हफ्ता आपके वॉचलिस्ट के लिए बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि फैमिली एंटरटेनमेंट, फैंटेसी, एडवेंचर और एनीमे हर तरह का कंटेंट रिलीज लाइनअप में शामिल है. थिएटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों को ताजा विज़ुअल एक्सपीरियंस मिलने वाला है. आइए जानते हैं अगले हफ्ते कौन कोन सी एनिमेशन मूवी रिलिज हो रही है.

कौन कौन सी एनिमेटेड मूवी हो रही रिलीज

  • सबसे ज्यादा चर्चा Kiki’s Delivery Service 4K को लेकर है. स्टूडियो घिबली की यह आइकॉनिक फिल्म 4K रीमास्टर्ड वर्जन में 13 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. बेहतर कलर, शार्प डिटेल्स और क्लासिक स्टोरीटेलिंग के कारण यह रिलीज पुरानी यादों के साथ नया अनुभव देने वाली है. यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
  • वहीं पिक्सर की नई फिल्म Hoppers भी सुर्खियों में है, जो 6 मार्च 2026 को रिलीज के लिए शेड्यूल है. साइंस-फिक्शन और एडवेंचर का मिश्रण मानी जा रही यह फिल्म विज़ुअल क्वालिटी और ह्यूमर के कारण पहले से चर्चा में है. पिक्सर स्टाइल की इमोशनल स्टोरीटेलिंग इसमें भी देखने को मिल सकती है. यह थिएटर में रिलीज होगी.
  • फैमिली ऑडियंस के लिए The Pout-Pout Fish एक हल्की-फुल्की और इमोशनल कहानी लेकर आ रही है. यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीजी होगी और खासकर बच्चों व फैमिली व्यूअर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है. उसी दिन The Land Of Sometimes भी रिलीज हो रही है, जो फैंटेसी-ड्रामा का टच देती है और विज़ुअली रिच नैरेटिव के कारण उत्सुकता बढ़ा रही है.
  • एनीमे फैंस के बीच Umamusume: Pretty Derby – Beginning of a New Era को लेकर भी खासा उत्साह है. यह इस हफ्ते यानी 27 फरवरी को रिलीज हो रही है. जिस वजह से यह रिलीज विंडो में चर्चा में बनी हुई है और स्पोर्ट्स-ड्रामा व हाई-एनर्जी सीक्वेंस का कॉम्बिनेशन पेश करती है. कुल मिलाकर, अगला हफ्ता एनीमेशन लवर्स के लिए काफी रंगीन रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें- PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: इश्यू को पहले दिन मिला ठीक-ठाक रिस्पॉन्स, GMP से मिल रहा इतने मुनाफे का संकेत