8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगी, साइबर क्राइम ब्रांच ने जारी किया अलर्ट, WhatsApp पर आया सैलरी मैसेज
हाल ही में एक नया सैलरी से जुड़ा ऑनलाइन स्कैम सामने आया है, जिसमें लोगों को 8वें वेतन आयोग के नाम पर फंसाया जा रहा है. ठग फर्जी लिंक और ऐप भेजकर लोगों के मोबाइल और बैंक अकाउंट तक पहुंच बना लेते हैं.
Cyber Crime: आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट ने हमारी जिंदगी आसान जरूर बना दी है, लेकिन इसके साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. अब ठग लोगों को नए-नए तरीकों से निशाना बना रहे हैं. खासकर सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को टारगेट किया जा रहा है. हाल ही में एक नया सैलरी से जुड़ा ऑनलाइन स्कैम सामने आया है, जिसमें लोगों को 8वें वेतन आयोग के नाम पर फंसाया जा रहा है. ठग फर्जी लिंक और ऐप भेजकर लोगों के मोबाइल और बैंक अकाउंट तक पहुंच बना लेते हैं. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप सतर्क रहें और इस तरह के स्कैम को समझें.
क्या है नया सैलरी स्कैम
भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने इस नए फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है. पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी WhatsApp, SMS और ईमेल के जरिए लोगों को मैसेज भेज रहे हैं. इन मैसेज में दावा किया जाता है कि इसमें 8वें वेतन आयोग की सैलरी कैलकुलेटर या नई सैलरी की जानकारी दी गई है.
कैसे करते हैं ठगी
TOI के मुताबिक ठग लोगों को एक लिंक या APK फाइल भेजते हैं. जब कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है या ऐप डाउनलोड करता है, तो उसका मोबाइल हैक हो सकता है. इसके बाद अपराधी उसके फोन में मौजूद जानकारी और बैंक अकाउंट तक पहुंच बना सकते हैं. इससे पैसों की चोरी का खतरा बढ़ जाता है.
कौन हैं निशाने पर
इस स्कैम में खास तौर पर सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को निशाना बनाया जा रहा है. क्योंकि वे सैलरी और पेंशन से जुड़ी जानकारी जानने के लिए ऐसे मैसेज पर भरोसा कर लेते हैं. पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें. किसी भी APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें. सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद स्रोत से ही जानकारी लें. अगर कोई मैसेज संदिग्ध लगे, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें.
यह भी पढ़ें: फाइनेंस कंपनी का निवेशकों को तोहफा, 1 पर 4 बोनस शेयर देगी फ्री, चेक करें रिकॉर्ड डेट
Latest Stories
इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा से भरी 10 नई रिलीज; यहां चेक करें पूरी लिस्ट
क्या होता है सेमीकंडक्टर, जिस पर दुनिया का दांव, भारत में बनेगा ₹10 लाख करोड़ का मार्केट, इसके झोंके में शेयर बाजार भी
मूड खराब है? ये 7 कॉमेडी फिल्में मिनटों में कर देंगी फ्रेश, हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी
