Closing Bell: बाजार में कोहराम! सेंसेक्स 1068 अंक टूटा, निफ्टी भी 25500 के नीचे, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़

निफ्टी के टॉप लूजर्स में टेक महिंद्रा, इटरनल, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल रहे, जहां भारी बिकवाली देखने को मिली. वहीं एचयूएल, सन फार्मा, पावर ग्रिड कॉर्प, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे शेयरों में खरीदारी का रुख रहा.

शेयर बाजार में गिरावट Image Credit: TV9 Bharatvarsh

24 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों में भयंकर गिरावट देखने को मिली. एआई से जुड़े दबाव के बीच बाजार पर लगातार दूसरा झटका लगा. एफएंडओ एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 1068 अंकों की भारी गिरावट के साथ 82,225 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,500 के अहम सपोर्ट स्तर को तोड़ते हुए 25,424 पर क्लोज हुआ. सेक्टोरल आधार पर आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा दबाव में रहा और इसमें 4 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. रियल्टी इंडेक्स भी 2 फीसदी से ज्यादा फिसला. हालांकि मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस और एनर्जी सेक्टर में 0.5 फीसदी से 1 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली. इस गिरावट के बाद निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ डूब गए.

गेनर- लूजर

निफ्टी के टॉप लूजर्स में टेक महिंद्रा, इटरनल, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल रहे, जहां भारी बिकवाली देखने को मिली. वहीं एचयूएल, सन फार्मा, पावर ग्रिड कॉर्प, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे शेयरों में खरीदारी का रुख रहा और ये गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे. ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1-1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

52-वी लो पर पहुंचे ये शेयर

शेयर का नाम52-सप्ताह का निचला स्तर (₹)दिन का निचला स्तर (₹)करंट मूल्य (CMP) (₹)
LT Technology3428.003428.003150.45
KPIT Tech809.40809.40760.00
Mastek1660.001660.001567.95
Zensar Tech568.95568.95538.15
Hexaware Tech498.90498.90477.40
Firstsource Sol238.45238.45228.50
Tata Tech597.65597.65572.75
Info Edge1057.351057.351018.40
Tata Elxsi4698.004698.004511.70
Sonata282.05282.05270.00
Infosys1304.951304.951276.60
TCS2648.702648.702577.80
C.E. Info Syst1100.951100.951076.50
Cyient981.95981.95953.15
Network 1835.7335.7334.69
Wipro203.30203.30200.15
Vedant Fashions4215.504215.50409.60
SRF2626.002626.002573.75
Just Dial598.50598.50583.60
APTUS VALUE243.70243.70237.70

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE


क्या है एक्सपर्ट की राय?

विनोद नायर, हेड ऑफ रिसर्च, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुताबिक, घरेलू बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसकी अगुवाई आईटी शेयरों की भारी कमजोरी ने की. एआई आधारित व्यवधान (AI-driven disruption) और पारंपरिक आईटी सर्विस प्रोवाइडर्स के मार्जिन पर बढ़ते दबाव को लेकर ग्लोबल लेवल पर नई चिंताओं ने सेक्टर पर नकारात्मक असर डाला. साथ ही उन्होंने बताया कि ग्लोबल ट्रेड और टैरिफ को लेकर चिंताएं फिर उभर आई हैं. ट्रंप की ओर से ट्रेड डील पर सख्त रुख और संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा टैरिफ की चेतावनी ने बाजार की धारणा को और कमजोर किया. रियल्टी सेक्टर भी दबाव में रहा, क्योंकि आशंका है कि आईटी सेक्टर में लंबे समय तक कमजोरी रहने से रियल एस्टेट की मांग और वैल्यूएशन पर असर पड़ सकता है.

कैसा रहा था कल का बाजार?

बाजार में कल यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 480 अंक (0.58 फीसदी) चढ़कर 83,295 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 142 अंक (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 25,713 के स्तर पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान ऑटो और बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही थी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.