आ रही है देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी, चेन्नई की कंपनी का कमाल, Nvidia ने भी मिलाया हाथ

चेन्नई की एक स्टार्टअप कंपनी The e Plane Company देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी बनाने में जुटी है. यह टैक्सी जमीन पर नहीं, बल्कि हवा में उड़कर लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाएगी. इससे शहरों में ट्रैफिक की समस्या कम हो सकती है और सफर का समय भी काफी घट सकता है.

The e Plane Company Image Credit: The e Plane Company

e-air taxi: भारत में अब ट्रैफिक से बचने का एक नया तरीका जल्द सामने आ सकता है. चेन्नई की एक स्टार्टअप कंपनी The e Plane Company देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी बनाने में जुटी है. यह टैक्सी जमीन पर नहीं, बल्कि हवा में उड़कर लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाएगी. इससे शहरों में ट्रैफिक की समस्या कम हो सकती है और सफर का समय भी काफी घट सकता है.

खास बात यह है कि इस एयर टैक्सी को बनाने में आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई-टेक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी सफर को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगी. अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो भारत शहरी परिवहन में एक बड़ी छलांग लगा सकता है.

कैसे काम करेगी e-air taxi

The ePlane Company अपनी e200x एयर टैक्सी पर काम कर रही है. इसमें Nvidia की एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है. कंपनी ने एक डिजिटल ट्विन बनाया है, जो असली विमान का वर्चुअल मॉडल है. इसमें उड़ान, सेंसर और इमरजेंसी जैसी स्थितियों को पहले ही टेस्ट किया जाता है. इस एयर टैक्सी में Nvidia का कंप्यूटिंग सिस्टम लगाया जाएगा. यह कैमरा और रडार से मिलने वाले डेटा को तुरंत समझकर फैसले लेगा. इससे उड़ान ज्यादा सुरक्षित होगी और हादसों का खतरा कम होगा.

पहले वर्चुअल दुनिया में होगी टेस्टिंग

कंपनी असली उड़ान से पहले लाखों किलोमीटर की वर्चुअल टेस्टिंग कर रही है. इससे हर छोटी-बड़ी समस्या को पहले ही पहचान लिया जाएगा. साथ ही यह सिस्टम पहले से ही बता देगा कि कब किसी पार्ट की मरम्मत की जरूरत है. यह प्रोजेक्ट भारत के एविएशन सेक्टर के लिए नया रास्ता खोल सकता है. यह एयर टैक्सी भविष्य की ट्रांसपोर्ट सिस्टम है, जो तेज, सुरक्षित और स्मार्ट सफर का वादा करती है.

इसे भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today 20-02-2026: आज सोने-चांदी में फिर तेजी, चांदी ₹3000 महंगी, गोल्ड ₹1.55 लाख पर