PSU IPO की कतार में नया नाम, महाराष्ट्र की बिजली कंपनी करेगी शेयर बाजार में एंट्री, देखें टाइमलाइन
महाराष्ट्र की बड़ी सरकारी बिजली कंपनी शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. लेकिन उससे पहले कंपनी अपने बिजनेस स्ट्रक्चर और फाइनेंशियल स्थिति में बड़े बदलाव करने जा रही है. डिमर्जर, कर्ज और सरकार की हिस्सेदारी से जुड़े फैसलों ने निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है.
PSU Upcoming IPO: महाराष्ट्र की सरकारी बिजली वितरण कंपनी महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी दिसंबर 2026 तक अपना IPO लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, लेकिन उससे पहले एक बड़ा और अहम कदम उठाया जाएगा. अप्रैल 2026 तक MSEDCL अपने कृषि (एग्रीकल्चर) कारोबार को अलग करेगी, ताकि कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाया जा सके और निवेशकों के लिए तस्वीर साफ हो.
IPO से पहले कृषि कारोबार का डिमर्जर
MSEDCL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश चंद्रा ने पीटीआई के हवाले से बताया कि कंपनी अप्रैल तक अपने कृषि बिजली वितरण कारोबार को अलग कर देगी. यह यूनिट किसी सब्सिडियरी के रूप में नहीं, बल्कि एक अलग कंपनी के तौर पर बनाई जाएगी. इसका मकसद यह है कि कृषि क्षेत्र से जुड़े भारी बकाया और देनदारियां MSEDCL की मुख्य बिजली वितरण कंपनी की बैलेंस शीट पर न रहें.
96,000 करोड़ रुपये का बकाया बना चुनौती
चंद्रा के मुताबिक, MSEDCL पर कुल करीब 96,000 करोड़ रुपये का बकाया है. इसमें से लगभग 76,000 करोड़ रुपये कृषि उपभोक्ताओं की ओर से बकाया बिजली बिल से जुड़े हैं. इन बकायों की वजह से कंपनी को ज्यादा वर्किंग कैपिटल लोन लेना पड़ा है, जिससे उस पर वित्तीय दबाव बढ़ा है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कृषि कारोबार को अलग कर देने के बाद कंपनी का मुख्य वितरण बिजनेस ऑपरेशनल रूप से मजबूत और टिकाऊ रहेगा.
अप्रैल में कृषि यूनिट के अलग होने के बाद MSEDCL के पास करीब 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज रह जाएगा. कंपनी का मानना है कि यह आंकड़ा संभालने लायक है. इसके बाद बैलेंस शीट को और साफ किया जाएगा और लोन रिस्ट्रक्चरिंग पर काम होगा, ताकि IPO से पहले वित्तीय स्थिति बेहतर दिखाई दे.
दिसंबर 2026 में लिस्टिंग का टारगेट
डिमर्जर और बैलेंस शीट क्लीन-अप के बाद MSEDCL IPO की प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का टारगेट है. सरकार इस इश्यू के जरिए कंपनी में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है. IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: US-IRAN War की बढ़ी आशंका तो रॉकेट बन गए डिफेंस स्टॉक, 9% तक चढ़े, जानें HAL-BEL जैसे दिग्गजों का हाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही संकेत दे चुके हैं कि राज्य की ऊर्जा कंपनियों को शेयर बाजार में लाने की योजना है. इसमें MSEDCL के अलावा बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन से जुड़ी कंपनियां भी शामिल हैं. संभावना है कि इस प्रक्रिया की शुरुआत 2026 में ट्रांसमिशन कंपनी की लिस्टिंग से होगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹2035 करोड़ जुटाने की तैयारी में Milky Mist, अक्टूबर तक आ सकता है IPO; प्रीमियम डेयरी सेगमेंट पर नजर
Gaudium IVF IPO Day 1: रिटेल निवेशकों की लगी कतार, एंकर निवेशक पहले ही लगा चुके हैं दांव, GMP लुढ़का
Omnitech Engineering के IPO का प्राइस बैंड तय, रिटेल निवेशकों को करना होगा ₹14,982 का निवेश, जानें पूरी डिटेल्स
