दिन में गर्मी रात में ठंड! UP में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश के आसार
आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल सकती है. दक्षिण भारत में भारी बारिश का असर रहेगा, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है. मौसम में इस बदलाव को देखते हुए IMD ने लोगों को सतर्क रहने और ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.
KYA HAI MAUSAM KA HAL: फरवरी के मौसम में देशभर में अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल रही है. IMD के ताजा मौसम अपडेट के मुताबिक, जहां दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है. इसी बीच उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अचानक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के दौरान इसी तरह की गतिविधियां संभव हैं.
पश्चिमी यूपी में दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान अगले 24 घंटों में अचानक 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. यह बदलाव तेज माना जाता है, क्योंकि फरवरी में आम तौर पर तापमान धीरे-धीरे बढ़ता है. इस बढ़ोतरी के बाद अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है. इसका मतलब साफ है कि दिन के समय धूप का असर थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है. दोपहर के समय हल्की गर्मी जैसा माहौल बन सकता है, खासकर खुले इलाकों और शहरों में.
किन इलाकों में बारिश और गरज-चमक के आसार
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु, केरल और माहे में 21 और 22 फरवरी को इसी तरह की मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. उत्तराखंड में 22 फरवरी को गरज-चमक और बिजली की संभावना जताई गई है.
विदर्भ में 23 फरवरी, जबकि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23 और 24 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 से 24 फरवरी और तटीय व उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है.
दिल्ली में क्या है मौसम का हाल ?
दिल्ली-एनसीआर की बात करें, तो बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच बना रहा. आने वाले दिनों में दिल्ली में मुख्यतः साफ आसमान रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह या रात के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- ‘बिटकॉइन बेच दें, 50000 डॉलर के नीचे जा सकती हैं कीमतें’, एक्सपर्ट ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Latest Stories
T20 वर्ल्ड कप में क्या एक बार फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, कैसे होगा ये संभव… जान लीजिए
दक्षिण अफ्रीका से हारते ही क्या भारत हो जाएगा वर्ल्ड कप से बाहर, क्या है सुपर-8 का कैलकुलेशन? समझ लीजिए
कहीं धूप तो कहीं बारिश! दिल्ली में 31 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; यूपी-एमपी समेत इन इलाकों में जानें कैसा रहेगा मौसम
